Hot News

Battle of Galwan में ट्रोल होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा काम अपने जवानों को हौसला देना है

Battle of Galwan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. जब इस फिल्म का टीजर सलमान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था, तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली. जहां एक तरफ सलमान के फैंस ने टीजर को दमदार बताया, वहीं कुछ लोगों ने उनके एक्सप्रेशन को लेकर सवाल उठाए. कुछ यूजर्स का कहना था कि वॉर सीन के समय सलमान का लुक थोड़ा रोमांटिक लग रहा है, जो एक आर्मी ऑफिसर के किरदार से मेल नहीं खाता. अब इस ट्रोलिंग पर सलमान खान ने खुद चुप्पी तोड़ दी है.

भाई, मैं कर्नल हूं…

हाल ही में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में सलमान खान मौजूद थे. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सलमान से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह बैटल ऑफ गलवान के एक सीन को बैट के साथ रीक्रिएट करें. इस मौके पर सलमान ने उस सीन को किया और अपने एक्सप्रेशन को लेकर चल रही आलोचना पर भी कहा, “भाई, मैं कर्नल हूं. ये लुक इसलिए है ताकि अपनी टीम और अपने जवानों को हौसला दिया जा सके. एक कमांडिंग ऑफिसर का काम सिर्फ गुस्सा दिखाना नहीं, बल्कि अपने सैनिकों को मोटिवेट करना भी होता है. अब पुराने जमाने वाले गुस्से से भरे एक्सप्रेशन दिखाने का दौर नहीं रहा.”

सलमान खान के जवाब से फैंस हुए खुश

सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सिर्फ चिल्लाने या आंखें दिखाने से कोई लीडर नहीं बनता. आज का लीडर अपने हाव-भाव और शांत आत्मविश्वास से टीम को मजबूत करता है. सलमान का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और कई फैंस उनकी बातों से सहमत भी नजर आ रहे हैं. अगर फिल्म की बात करें, तो ‘बैटल ऑफ गलवान’ को अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें: Mardaani 3 Worldwide collection Day 1: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर रानी मुखर्जी ने दुनियाभर में मचाया तहलका, पहले ही दिन बटोरे इतने करोड़, देखें कलेक्शन

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 8: गिरावट के बावजूद बॉक्स ऑफिस में दिखा ‘बॉर्डर 2’ का जलवा, आठवें दिन कमाए इतने करोड़

The post Battle of Galwan में ट्रोल होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा काम अपने जवानों को हौसला देना है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top