Hot News

2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: कौन है फैमिली के लिए बेहतर?

2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: हिंदुस्तान के मिडसाइज SUV सेगमेंट में साल 2026 बेहद खास होने वाला है. दो दिग्गज नाम – Renault Duster और Tata Sierra – नए अवतार में वापसी कर चुके हैं. एक ओर Duster लंबे अंतराल के बाद फिर से बाजार में उतरी है, वहीं Sierra अपने क्लासिक नाम को आधुनिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ पेश कर रही है. सवाल यही है कि रोजमर्रा की जरूरतों और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से कौन सा SUV ज्यादा समझदारी भरा विकल्प साबित होगा.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Renault Duster में इंजन विकल्पों की भरमार है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड GDi टर्बो पेट्रोल शामिल हैं. यानी परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों का संतुलन मिलता है. वहीं Tata Sierra में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं. यह सेटअप शहरी ड्राइविंग और स्मूद परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान देता है.

साइज और स्पेस

दोनों SUVs का आकार लगभग बराबर है- Duster की लंबाई 4,346 मिमी और Sierra की 4,340 मिमी. Duster की ग्राउंड क्लीयरेंस थोड़ी ज्यादा है, जिससे खराब रास्तों पर फायदा मिलता है. दूसरी ओर Sierra का व्हीलबेस लंबा है, जो पीछे बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम देता है. बूट स्पेस में Duster आगे है- 700 लीटर, जबकि Sierra में 622 लीटर का स्पेस मिलता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Sierra टेक्नोलॉजी के मामले में दमदार पैकेज देती है. इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. Renault Duster भी पीछे नहीं है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन Google इंटीग्रेशन के साथ, डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रिक टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ और एडवांस्ड ADAS कैमरा सिस्टम दिए गए हैं.

सुरक्षा और सेफ्टी टेक

दोनों SUVs में मल्टीपल एयरबैग्स और बेसिक सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं. लेकिन Duster का पैकेज ज्यादा एडवांस्ड है. इसमें 360-डिग्री कैमरा और विस्तृत ADAS फीचर्स मिलते हैं, जबकि Sierra का सेफ्टी सेटअप अपेक्षाकृत बेसिक है.

कीमत और पोजिशनिंग

Tata Sierra की शुरुआती कीमत करीब ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. Renault Duster की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि इसकी की शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत करीब ₹10 लाख होगी.

किनके लिए Duster, किनके लिए Sierra?

अगर आप ज्यादा पावर, हाइब्रिड विकल्प और एडवांस्ड सेफ्टी चाहते हैं तो Renault Duster बेहतर चुनाव है. वहीं Tata Sierra उन लोगों के लिए है जो स्टाइलिश डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और आरामदायक शहरी ड्राइविंग को प्राथमिकता देते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra लेने का बना रहे हैं प्लान? बेस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स जरूर जान लें

यह भी पढ़ें: बोल्ड डिजाइन से लेकर लेवल-2 ADAS तक, जानिए 2026 Renault Duster में क्या-क्या है खास

The post 2026 Renault Duster Vs Tata Sierra: कौन है फैमिली के लिए बेहतर? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top