फोटो-37- अतिक्रमण हटाते प्रशासन प्रतिनिधि, कोचस. नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. हालांकि, दो दिनों में मात्र लगभग सौ मीटर अतिक्रमण हटाये जाने और कार्य की धीमी गति को लेकर आम लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गयी हैं. लोग प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाने लगे हैं.कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन हटाये गये अतिक्रमण वाले स्थल को समतल करने और मलबा हटाने में ही पूरा दिन बीत गया. इससे अभियान आगे नहीं बढ़ सका. कार्य की रफ्तार थमने पर लोगों ने सवालिया चर्चा शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले के ऊपर पीसीसी ढलाई कर आम लोगों के आवागमन के लिए बनाये गये रास्ते पर आज भी दुकानदार दुकान सजाये बैठे हैं. अधिकारियों द्वारा दी गयी नसीहत का उन पर कोई असर नहीं दिख रहा है. लोगों का मानना है कि जब तक अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना नहीं लगाया जायेगा, तब तक उनमें भय नहीं होगा और न ही आम लोगों के लिए पगडंडी का रास्ता साफ हो पायेगा. लोगों के अनुसार अब यह देखना होगा कि प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है और अभियान को कितनी गंभीरता से आगे बढ़ाया जाता है. इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जायेगी.
The post दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, धीमी गति पर उठे सवाल appeared first on Naya Vichar.

