बलिया बेलौन. बलिया बेलौन पुलिस ने शुक्रवार को मीनापुर फुटानी चौक के निकट वाहन जांच के क्रम में बाइक को रोक कर तलाशी लेने पर थैला से शराब बरामद होने पर बाइक सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की बाइक सवार का थैला से 28.665 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है. तस्कर नौशाद एवं इरफान दोनों लड़कनिया टोला, नगर थाना कटिहार का निवासी है. पश्चिम बंगाल से शराब लेकर नगर थाना क्षेत्र ले जा रहा था. वाहन जांच के दौरान मीनापुर फुटानी चौक के पास पकड़ा गया. दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
The post बाइक सवार दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

