Hot News

जिले के आठ थानों में जन संवाद का होगा आयोजन

जमुई. पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर जमुई जिले के विभिन्न थाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है. इसमें बताया गया है कि जिले के आठ थाना में निर्धारित तिथियों पर जनसंवाद कार्यक्रम होगा. पत्र में बताया गया है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और पुलिस–जन सहयोग को मजबूत करना है. आदेश के मुताबिक 2 फरवरी 2026 को लक्ष्मीपुर थाना, 5 फरवरी को झाझा थाना, 8 फरवरी को सिमुलतला थाना, 12 फरवरी को चंद्रमंडीह थाना, 15 फरवरी को सोनो थाना, 19 फरवरी को गरही थाना, 23 फरवरी को लछुआड़ थाना और 28 फरवरी 2026 को बटिया थाना में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि पर सभी थाना में तैयारी की जाये, ताकि अधिक-से-अधिक संख्या में लोग इसमें पहुंचकर अपनी समस्या का निराकरण करवा सकें.

12 को चंद्रमंडीह थाने में एसपी का जन संवाद

चंद्रमंडीह. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस-पब्लिक के बीच के संबंधों को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने एक सकारात्मक आदेश जारी किया है. बिहार पुलिस मुख्यालय पटना व मुंगेर डीआईजी के निर्देशों के आलोक में अब एसपी सप्ताह में कम से कम दो दिन थानों का भ्रमण कर जमीन हकीकत जानेंगे. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक आगामी 12 फरवरी को चंद्रमंडीह थाना में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान एसपी स्वयं मौजूद रहेंगे और थाने में लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था की समस्याओं और पुलिसकर्मियों द्वारा आम जनता के साथ किए जाने वाले व्यवहार की समीक्षा करेंगे. एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि को सभी पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. इसके साथ ही क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम नागरिक इस जन संवाद में शामिल होकर अपनी समस्याएं सीधे पुलिस कप्तान के समक्ष रख सकें. यह पहल पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

The post जिले के आठ थानों में जन संवाद का होगा आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top