Hot News

बीडी गोयनका विद्या मंदिर के मैराथन में खूब दौड़े युवा

रानीगंज.

कोयलांचल व शिल्पांचल में हिंदी भाषी विद्यार्थियों के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान, बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर की ओर से शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता (मैराथन) का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव व सामाजिक समरसता का संदेश फैलाना था. रानीगंज के इतिहास में नागरिकों की सहभागिता के साथ ऐसी दौड़ का आयोजन पहली बार देखा गया.

शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी दौड़

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रांगण से हुआ, जिसके बाद धावक तारबांग्ला, रानीगंज थाना रोड, इतवारी मोड़, सी.आर. रोड और मारवाड़ी स्कूल होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचे. इस दौड़ में स्कूल की लगभग 150 छात्राओं और शहर के 100 से अधिक प्रबुद्ध युवक-युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज और इनरव्हील क्लब ऑफ रानीगंज ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया. रानीगंज के रेफरी एसोसिएशन ने तकनीकी रूप से दौड़ को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया था जिसमें छात्राओं के तीन दलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया. स्त्री प्रतिभागियों में नेहा नारनोलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से जया संथालिया एवं कृष्णा श्रॉफ रहीं, जबकि अपूर्वा भालोटिया ने तृतीय स्थान हासिल किया.युवाओं के लिए दो अलग श्रेणियां और बच्चों के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए.

कार्यक्रम में शहर की कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मारवाड़ी स्कूल के शांतनु भगत, श्री सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष विमल बाजोरिया, काववेदा ग्रुप के मालिक विमल नारनोलिया, ललित झुनझुनवाला, रमेश मारोदिया, रोटरी अध्यक्ष डॉ. सुमित अग्रवाल, दीपक संथालिया, अलंकार साव, विनय मेहता, जया संथालिया, ज्योति साव, कृष्णा शराफ, विनोद केसरी और श्री प्रदीप राठौर प्रमुख थे.

स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष संदीप भालोटिया ने सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहायह आयोजन समाज में शांति और भाईचारे के लिए किया गया था. रानीगंज में इस तरह का यह पहला बड़ा प्रयास है और हमें उम्मीद है कि भविष्य में अन्य संस्थाएं भी स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए ऐसे आयोजन जारी रखेंगी. स्कूल की हेडमिस्ट्रेस श्रुति गांगुली, मैनेजिंग कमेटी की सदस्याएं श्रीमती स्वीटी लोहिया, मीनू अग्रवाल, रंजीता भालोटिया, और इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा अनीसा भुवालका दुबे व सचिव श्वेता बर्नवाल ने भी कार्यक्रम के प्रबंधन में विशेष योगदान दिया. कार्यक्रम के अंत में श्री विष्णु अग्रवाल और श्री रंजीत राम दे सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया.

The post बीडी गोयनका विद्या मंदिर के मैराथन में खूब दौड़े युवा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top