सिमडेगा. हिलव्यू पब्लिक स्कूल में वर्ष 2025 की प्रथम कक्षा 10वीं बैच के विद्यार्थियों को विदाई समारोह कर विदाई दी गयी. समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके बाद कक्षा आठवीं व नौवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का स्वागत किया. स्वागत गीत, नृत्य व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया. प्राचार्या पूनम मिलिंद ने विद्यार्थियों को जीवन की नयी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास व नैतिक मूल्यों के बल पर विद्यार्थी जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाये रखने का आग्रह किया. विद्यालय के संचालक ने विद्यार्थियों के प्रति स्नेह व समर्पण को व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ बिताये गये पलों को साझा करते हुए उनके सफल जीवन की शुभेच्छा दी. कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने मंच से अपने विद्यालयी जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया. शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किये गये. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का भव्य समापन हुआ.
The post नैतिक मूल्यों के बल पर जीवन की हर चुनौती का कर सकते हैं सामना : प्राचार्या appeared first on Naya Vichar.

