Bihar Ka Mausam: बिहार में एक बार फिर ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. IMD ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. इससे दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
IMD का कहना है कि अब शीतलहर या शीत दिवस जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं. हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है.
घने कोहरे की चादर, विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमटी
IMD का कहना है कि सुबह के वक्त कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रह सकती है.खासकर हाईवे और खुले इलाकों में वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है. दिन चढ़ने के साथ कुछ जगहों पर कोहरा हल्का पड़ सकता है, लेकिन पूरी तरह साफ मौसम की उम्मीद फिलहाल नहीं है.
Dense Fog Nowcast Warning Valid for next 03 hours. pic.twitter.com/zc5ET9v5t1
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) February 1, 2026
बीते 24 घंटों में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. सर्द हवाओं की वजह से यह गिरावट हुई. इसके बावजूद फिलहाल ठंड के और बढ़ने को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं मिल रहे हैं. आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. इससे दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) February 1, 2026
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब शीतलहर या शीत दिवस जैसी स्थिति बनने के आसार नहीं हैं. हल्की बूंदाबांदी जरूर हो सकती है.
बारिश का क्या है पूर्वानुमान
फरवरी के तीसरे दिन भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है. बारिश वाले इन इलाकों में तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. बाकी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा. सिर्फ एक ही दिन बारिश वाला मौसम रहने का पूर्वानुमान है.
आज इन जिलों में कोहरा
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी फरवरी के पहले दिन उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर जिलों में कोहरे का असर देखा जा रहा है. वहीं बाकी जिलों में हल्का कुहासा छाया हुआ है. हालांकि सुबह से धूप निकलने के कारण धीरे-धीरे कोहरे का प्रभाव कम होने की उम्मीद है.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) February 1, 2026
सबौर सबसे ठंडा, तापमान में तेज गिरावट
पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. भागलपुर का सबौर 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा. वहीं फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 25.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई इलाकों में न्यूनतम विजिबिलिटी 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.
पटना का मौसम
राजधानी पटना में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है. दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन उसमें तेज़ी नहीं होगी. यहां न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और अधिकतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. तब तक सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाता रहेगा.
Also Read: आज खुलेगा Budget 2026 का पिटारा, इनकम टैक्स से लेकर किसान, रेलवे, शेयर बाजार तक बड़ी उम्मीदें
The post Bihar Ka Mausam: फरवरी की शुरुआत घने कोहरे से, 12 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट, 3 फरवरी को बूंदाबांदी के आसार appeared first on Naya Vichar.

