Hot News

Green Moong Idli: सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में हरी मूंग से तैयार करें लाजवाब इडली, जानें बनाने का तरीका 

Green Moong Idli: अगर आपको भी नाश्ते में इडली खाना पसंद है और आप चावल और उड़द दाल से हटकर कोई नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो आप हरी मूंग का इस्तेमाल करके इडली बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती है. आसानी से तैयार होने वाली ये इडली ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. 

इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • साबुत हरी मूंग- 1 कप
  • सूजी- आधा कप
  • दही- आधा कप
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

इडली को कैसे तैयार करें?

  • इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी मूंग को अच्छे से धोकर 5-6 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें. 
  • अब आप हरी मूंग को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. 
  • अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें सूजी, दही और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. पानी डालकर इडली का घोल तैयार कर लें. बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें. अब इडली स्टीमर में पानी डालकर ढककर गर्म करें. इडली सांचे में थोड़ा सा तेल लगाएं और बैटर डाल दें. इसे आप 15 मिनट तक भाप में पका लें.  
  • ठंडा होने पर आप इडली को सांचे से निकाल लें. 
  • तैयार इडली को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

The post Green Moong Idli: सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में हरी मूंग से तैयार करें लाजवाब इडली, जानें बनाने का तरीका  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top