Budget 2026: देश का आम बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं होता, बल्कि यह राष्ट्र की दिशा और दशा तय करता है. 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाला बजट कई कारणों से ऐतिहासिक माना जा रहा है. 1999 के बाद यह पहली बार है जब बजट रविवार के दिन पेश होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन और ग्रहों की स्थिति इसे विशेष महत्व प्रदान करती है.
रविवार और सूर्य का महत्व
ज्योतिष में रविवार का स्वामी भगवान सूर्य को माना गया है. सूर्य आत्मा, सत्ता, ऊर्जा और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं. सूर्य के प्रभाव से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है, प्रशासनिक फैसलों में मजबूती आती है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निर्णायक कदम उठते हैं. हालांकि सूर्य का प्रभाव कभी-कभी तीव्र भी होता है, जिससे गर्मी, फसल पर असर या कुछ वस्तुओं की महंगाई देखी जा सकती है.
श्लोक
आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम्।
जयावहं जपं नित्यं अक्षय्यं परमं शिवम्॥
अर्थ: सूर्य की आराधना शत्रुओं का नाश करती है, विजय प्रदान करती है और अक्षय फल देने वाली होती है.
बजट 2026 पर ग्रहों की स्थिति का प्रभाव
1 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में स्थित होंगे और उनके साथ बुध, मंगल और शुक्र भी मकर राशि में युति बना रहे हैं. इससे बुधादित्य योग बन रहा है, जो नीति निर्माण, आर्थिक फैसलों और प्रशासनिक सुधारों के लिए शुभ माना जाता है. यह योग प्रशासन को व्यावहारिक और दूरदर्शी निर्णय लेने में सहायता करता है.
मंगल की उपस्थिति से साहसिक फैसले लिए जा सकते हैं, वहीं शुक्र वित्तीय स्थिति, सुख-सुविधा और आम जनता से जुड़े विषयों पर ध्यान दिलाते हैं. हालांकि शुक्र अस्त अवस्था में होने से रियल एस्टेट और लग्जरी सेक्टर में कुछ चिंता देखी जा सकती है.
उद्योग जगत और शेयर बाजार पर असर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह बजट शेयर बाजार को प्रभावित कर सकता है, लेकिन बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की बजाय संतुलन रहने की संभावना है. उद्योग जगत के लिए यह बजट मध्यम से सकारात्मक संकेत देता है. विशेष रूप से टेलीकम्युनिकेशन, सोलर एनर्जी, केमिकल और टेक्नोलॉजी सेक्टर को लाभ मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: आज माघ पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें सुख-समृद्धि के लिए स्नान-दान
युवाओं और आम जनता के लिए संकेत
इस बजट में जेन जी (Gen-Z) और युवाओं पर विशेष फोकस रहने की संभावना है. शिक्षा, नई नौकरियां, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप से जुड़े प्रावधान देखे जा सकते हैं. साथ ही, आय के नए स्रोतों के साथ टैक्स में राहत की भी संभावना बन रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सकता है.
पंचांग के अनुसार बजट दिवस
- पंचांग के अनुसार यह दिन माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का है.
- नक्षत्र: पुष्य (11:50 बजे तक)
- योग: प्रीति
- विशेष योग: सर्वार्थ सिद्ध योग और रविपुष्य योग
ये योग किसी भी बड़े कार्य की सफलता के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं. बजट पेश होने के समय मेष लग्न रहेगा, जो नए आरंभ और साहसिक निर्णयों का संकेत देता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बजट 2026 केवल आर्थिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बजट साबित हो सकता है. रविवार, पूर्णिमा, शुभ योग और ग्रहों की मजबूत स्थिति यह संकेत देती है कि यह बजट देश की वित्तीय स्थिति, युवाओं और आम जनता के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है.
The post Budget 2026: आज रविवार को पेश होगा बजट, ज्योतिष शास्त्र से जानें इसका खास महत्व appeared first on Naya Vichar.

