Hot News

नए राइडर्स के लिए टॉप 5 125cc बाइक्स, स्टाइल, पावर और स्मूथ राइडिंग का मिलता है पर्फेक्ट कॉम्बो

Top Commuter Bikes: पहली बाइक लेना नए राइडर्स के लिए एक बड़ा कदम होता है. सबसे बढ़िया बाइक वो नहीं होती जो सबसे तेज या सबसे पावरफुल हो, बल्कि वो होती है जो चलाने में आसान लगे और रख-रखाव में किफायती हो. इंडिया में 125cc और एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में कुछ बढ़िया ऑप्शन मौजूद हैं. ये परफॉर्मेंस, कंफर्ट, माइलेज और भरोसेमंदनेस का बढ़िया बैलेंस देते हैं. तो आइए फिर देखते हैं 5 ऐसी बाइकें जो नए राइडर्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं.

Honda SP 125

Honda SP 125 की बात करें तो ये बाइक एक्स-शोरूम ₹87,878 से शुरू होती है. इसमें 123.94cc का PGM-FI इंजन फिट किया गया है, जो 10.87 PS पावर और 10.9 Nm टॉर्क देता है. Honda का ACG साइलेंट स्टार्टर इसे स्टार्ट करने पर बिना किसी वाइब्रेशन के स्मूद शुरुआत करता है.

SP 125 अपनी बढ़िया माइलेज के लिए जानी जाती है. कंपनी दावा करती है कि ये 60 से 85 kmpl तक देती है. इस बाइक में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट और CBS ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं, जो राइडिंग को सेफ और आरामदायक दोनों बनाते हैं.

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus अब सिर्फ 74,152 रुपये (ex-showroom) से शुरू होती है. इसमें 97.2cc का इंजन आपको मिल जाता है, जो 8.02 PS पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है. खास बात ये है कि इसमें xSens फ्यूल इंजेक्शन और i3S idle stop-start सिस्टम दिया गया है, जिससे माइलेज बढ़िया मिलता है और मेंटेनेंस का खर्च भी कम आता है.

Bajaj Pulsar 125 

Bajaj Pulsar 125 की बात करें तो ये अब एक्स-शोरूम 89,910 रुपये में मिल रही है. इसमें 124.4cc का इंजन है, जो 11.8 PS पावर और 10.8 Nm टॉर्क देता है. नया मॉडल अब फ्यूल इंजेक्शन के साथ आता है, जिससे थ्रॉटल रिस्पॉन्स स्मूद होता है और माइलेज भी बेहतर रहती है. अगर आप शुरुआत कर रहे हैं और स्पोर्टी लुक चाहते हैं बिना बड़े इंजन वाले बाइक में जाने के, तो Pulsar 125 आपके लिए एक भरोसेमंद और कॉन्फिडेंट चॉइस साबित होगी.

TVS Raider 125

TVS Raider 125 की शुरुआत एक्स-शोरूम प्राइस 95,225 रुपये से होती है. इसमें 124.8cc का इंजन दिया गया है, जो 11.38 PS और 11.2 Nm टॉर्क जनरेट करता है. iGO वेरिएंट्स में इसका टॉर्क और भी बढ़ जाता है. Raider अपने 5-inch TFT/LCD स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस असिस्टेंस और Eco व Power राइडिंग मोड्स के साथ खुद को अलग दिखाता है. बाइक 0-60 kmph की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकेंड में पकड़ लेती है, और ऑप्शनल सिंगल-चैनल ABS नए राइडर्स के लिए एक एक्स्ट्रा सेफ्टी लेयर भी जोड़ता है.

Hero Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R की बात करें तो ये बाइक 89,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. 124.7cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन इसे पावर देता है. 11.4 BHP और 10.5 Nm टॉर्क के साथ ये बाइक आता है  5-स्पीड गियरबॉक्स मिलकर 0-60 kmph की रफ्तार सिर्फ 5.9 सेकेंड में हासिल करता है.

राइड की बात करें तो इसमें full LED लाइटिंग, आरामदायक सस्पेंशन सेटअप (टेलिस्कोपिक फोर्क्स+मोनोशॉक) और 180mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक करीब 66 km/l का माइलेज देती है.

यह भी पढ़ें: 350cc बाइक सेगमेंट में Royal Enfield Meteor 350 क्यों है इतनी पॉपुलर? जानिए बड़ी वजहें

The post नए राइडर्स के लिए टॉप 5 125cc बाइक्स, स्टाइल, पावर और स्मूथ राइडिंग का मिलता है पर्फेक्ट कॉम्बो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top