Restaurant Style Kheer: बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि वे रोजाना खाना खाने के बाद मीठा खाते हैं. अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं तो हर दिन कुछ नया खाने का भी तो दिल करता होगा. ऐसे में हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस खीर का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इसे एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का दिल करेगा. शिशु तो इसे हर दिन खाने की डिमांड करेंगे.
रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनाने की सामग्री
- दूध – 1 लीटर
- चावल – 50 ग्राम
- चीनी – स्वादानुसार
- इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स – बारीक कटे हुए
- केसर – 4-5
- घी – 1 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Winter Special Til Ki Kheer: जाड़े में शरीर को गर्माहट से भर देगी तिल की खीर, नोट कर लें आसान रेसिपी
रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनाने की विधि
- चावल की खीर बनाने के लिए पहले चावल को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें.
- अब एक बर्तन में दूध उबालें.
- फिर पानी छानकर भीगे हुए इस चावल को दूध में डाल दें.
- दूध में चावल को धीमी आंच पर पकने दें.
- ध्यान रहे कि इस दौरान चावल को बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब चावल अच्छे से पक जाए, तो इसमें चीनी डाल दें.
- फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर 5 मिनट पकाएं.
- इसके बाद घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को खीर में डालें.
- अब आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर बनकर तैयार हो चुकी है.
- इसे आप गरमा गरम या फिर ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Coconut Rabri Recipe: डेजर्ट में चाहिए कुछ टेस्टी और यूनिक, तो ट्राई करें स्वादिष्ट कोकोनट रबड़ी
यह भी पढ़ें: Paneer kheer Recipe: नहीं खाई होगी स्वाद में लाजवाब ऐसी पनीर की खीर, झटपट हो जाएगा तैयार
The post Restaurant Style Kheer: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चावल की खीर, स्वाद ऐसा कि हर दिन डिमांड करेंगे शिशु appeared first on Naya Vichar.

