Hot News

Bihar Road Accident: पटना में ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 की दर्दनाक मौत, उर्स मेला से लौट रहे थे सभी

Bihar Road Accident: पटना के बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 3 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है. यह घटना लेखनटोला पुल के पास हुई. जानकारी के मुताबिक, सभी लोग मनेर दरगहा में उर्स देखकर ऑटो से लौट रहे थे. लेकिन लेखनटोला के पास ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. सभी आरा के दौलतपुर गांव लौट रहे थे.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी और ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. घटना की जानकारी आनन-फानन में पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस दौरान मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई. बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

यहां के रहने वाले थे सभी 6 मृतक

सभी मृतकों की पहचान हो गई है. जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक आरा के मुस्सफिल थाना इलाके के दौलतपुर चित्रलेनपुर के रहने वाले हैं. मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है.

सड़क हादसे को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

घटना को लेकर पुलिस की तरफ से बताया गया कि इस घटना को लेकर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना रात करीब 2 बजे की है. ऑटो सवार लोग मनेर से उर्स मेला देखकर आरा लौट रहे थे. लेकिन इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने लेखनटोला के पास जोरदार टक्कर मार दी. 5 लोगों की मौत मौके पर हुई और 3 लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया. इनमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई. ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कर्मचारी सीखेंगे अमीन के कामकाज की बारीकियां, ये होगी जिम्मेदारियां

The post Bihar Road Accident: पटना में ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 की दर्दनाक मौत, उर्स मेला से लौट रहे थे सभी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top