Pawan Singh New Bhojpuri Song Rusa Na kareja: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह एक बार फिर नया रोमांटिक ट्रैक लेकर आए हैं, जिसे सुनकर दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. ‘रुस ना करेजा’ गाने को आज 1 फरवरी को योगमाया फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज के साथ ही गाने को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है. वीडियो में पावर स्टार अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी चांदनी सिंह को प्यार से मनाते दिख रहे हैं. एक्ट्रेस के देसी अंदाज और पवन सिंह की एक्सप्रेशंस गाने को और शानदार बना रही हैं.
देखें गाने का वीडियो
शिल्पी राज और पवन सिंह की हिट जोड़ी ने बढ़ाया क्रेज
इस गाने में शिल्पी राज ने पवन सिंह के साथ अपनी मजेदार आवाज दी है. दोनों की जुगलबंदी गाने को और भी सुनने लायक बनाती है. शिल्पी की प्यारी और भावुक आवाज ट्रैक में इमोशनल टच जोड़ती है, जो सीधे दर्शक के दिल को छू जाता है. गाने के बोल और धुन काफी कैची हैं, जिसे हर उम्र के दर्शक सुन सकते हैं.
वीडियो में चांदनी सिंह अपनी शिकायत करती दिखी
म्यूजिक वीडियो में चांदनी सिंह का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है. वह साड़ी में नजर आती हैं, जबकि पवन सिंह ब्लैक शर्ट और जींस पहने हुए हैं. दोनों के बीच रोमांस और प्यार भरे सीन देखने को मिलते हैं. गाने में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस और पावर स्टार की जबरदस्त एनर्जी मिलकर वीडियो को एंटरटेनिंग बनाती है. सीन की शुरुआत में दिखाया गया है कि पवन सिंह अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए इशारे में बोलते हैं, जिस पर उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी चांदनी गुस्से वाले अंदाज में बोलती हैं कि “घर में ना तो चीनी है, ना चायपत्ती, चाय कैसे बनेगी? झूठ के मुझे घर की मालकिन बोलते हो. मेरी खूबसूरती पर भी खर्च नहीं करते.” इसके बाद पावर स्टार अपनी पत्नी को मनाते नजर आते हैं और बोलते हैं, “रूठो ना करेजा, तुम्हीं में मेरा जान बसता है.”
कलाकारों की जानकारी
- सॉन्ग – रुस ना करेजा
- सिंगर – पवन सिंह
- लेखक – आशुतोष तिवारी
- म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
- एक्ट्रेस – चांदनी सिंह
- वीडियो डायरेक्टर – विभांशु तिवारी
- कोरियोग्राफर – गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर
- डिजिटल – विक्की यादव
- प्रोड्यूसर – तेज सिंह
- कंपनी – योगमाया फिल्म्स
यह भी पढ़ें– Pawan Singh New Bhojpuri Song: फैंस की बढ़ीं धड़कनें, पवन सिंह का नया गाना ‘समियाना’ मचाएगा धूम, पावर स्टार-अर्पणा मलिक की केमिस्ट्री ने लूटा दिल
The post Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना ‘रूस𝐒 ना करेजा’ ने जीता फैंस का दिल, दिखी चांदनी सिंह संग जबरदस्त केमिस्ट्री appeared first on Naya Vichar.

