Budget 2026: रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री ने रोजगार और उद्यम पर फोकस होने का जिक्र किया. निर्मला सीतारमण ने भाषण के दौरान यह क्लियर किया कि आने वाले सालों में शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता को जोड़ने पर फोकस रहेगा. साथ ही ऑरेंज इकोनॉमी का भी जिक्र किया गया है.
गेमिंग, कॉमिक, डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा
आम बजट 2026 में प्रशासन ने ऑरेंज इकोनॉमी का जिक्र किया. इसके जरिए गेमिंग, कॉमिक, डिजिटल कंटेंट और क्रिएटिव सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा और इस पर खास जोर दिया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 2030 तक इस क्षेत्र में 20 लाख ट्रेनिंग लिए हुए पेशेवरों की जरूरत होगी.
आगे वित्त मंत्री ने कहा कि इसी टारगेट को ध्यान में रखा जाएगा और देश के 15 हजार सेकेंड्री स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित किए जायेंगे. इससे फायदा यह हो सकेगा कि शुरुआत में ही स्टूडेंट्स डिजिटल स्किल्स से जुड़ सकेंगे.
क्या होती है ऑरेंज इकोनॉमी?
ऑरेंज इकोनॉमी का मतलब क्रिएटिव इकोनॉमी से है. इसमें क्रिएटिविटी, संस्कृति, आर्ट और बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) से जुड़ी गतिविधियां शामिल होती हैं. इसमें जो सेक्टर शामिल हैं, उनमें म्यूजिक, गेमिंग, मूवी डिजिटल कंटेंट, डिजाइन आदि शामिल है. कुल मिलाकर देखा जाए तो, ऑरेंज इकोनॉमी रोजगार और पैसा सृजन पर आधारित है. इससे युवाओं को बड़ा फायदा हो सकेगा.
Also Read: Union Budget 2026: किसके नाम है सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड? जानिए किसने किसका तोड़ा है रिकॉर्ड
The post Budget 2026: रोजगार और उद्यम पर प्रशासन का फोकस, ऑरेंज इकोनॉमी से होगा युवाओं को फायदा appeared first on Naya Vichar.

