Green Moong Chaat: मूंग का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में किया जाता है. कभी इसे दाल के रूप में तो कभी स्प्राउट्स की तरह इस्तेमाल होता है. मूंग कई गुणों से भरपूर होते हैं. शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी मूंग दाल का अहम योगदान होता है. मूंग फाइबर से भरपूर होने की वजह से लोग इसे डाइट में शामिल करते हैं. आज आपको हरे मूंग से चाट बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस चटपटी चाट को आप हल्की भूख या शाम की चाय में स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं. अब आपको हरे मूंग की चाट बनाने की रेसिपी बताते हैं.
हरे मूंग की चाट बनाने की सामग्री
- मूंग दाल – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच
- तेल – आवश्यकतानुसार
- प्याज – 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
- हरी शिमला मिर्च – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- टमाटर – 1/4 कप (बारीक कटा)
- कच्चा आम – 1/4 कप (बारीक कटा)
- गाजर – 2 से 3 टेबल स्पून
- धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
- नींबू का रस – 1 चम्मच
यह भी पढ़ें: Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी
हरे मूंग की चाट बनाने की विधि
- हरे मूंग की चाट बनाने के लिए मूंग को कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें.
- फिर भिगोए हुए इस मूंग दाल को कुकर में करीब 4 कप पानी डालकर 3 सीटी आने तक पकाएं.
- अब एक पैन में थोड़ा तेल डालकर गरम करें और फिर उसमें पकी हुई दाल, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट भून लें.
- फिर इस पैन में कटा हुआ प्याज ,टमाटर, कटा हुआ आम, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें.
- इस मिश्रण को एक कटोरी में डालें और इसके ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस मिलाएं.
- फिर इसमें स्वादानुसार चाट मसाला भी डाल सकते हैं.
- अब आप इसे सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Masala Khakhra Recipe: स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है मसाला खाखरा, बहुत सिंपल है बनाने की रेसिपी
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Muthiya Recipe: ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है छत्तीसगढ़ की टेस्टी मुठिया, बहुत आसान है रेसिपी
The post Green Moong Chaat: हल्की भूख के लिए बेस्ट है स्वाद और सेहत से भरपूर हरे मूंग की चाट appeared first on Naya Vichar.

