Hot News

Bengali Mustard Chicken Recipe: वही पुराने चिकन के टेस्ट से अगर हो गए हैं बोर, तो जरूर ट्राई सरसों चिकन की ये स्पेशल रेसिपी 

Bengali Mustard Chicken Recipe: बंगाल का खानपान अपने अनोखे स्वाद और सरसों की खुशबू के लिए जाना जाता है. सरसों चिकन, जिसे बंगाली में शोरषे मुरगि कहा जाता है, बंगाल की एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश है. इसमें सरसों के पेस्ट और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो चिकन को तीखा और खास स्वाद देता है. कम मसालों में बनने वाली यह रेसिपी सादे चावल के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है. इस आर्टिकल में हम आपको घर पर आसानी से बंगाली स्टाइल सरसों चिकन बनाने की विधि बताएंगे.

बंगाली स्टाइल सरसों चिकन बनाने के लिए सामान 

  • चिकन – 500 ग्राम
  • पीली सरसों – 2 बड़े चम्मच
  • काली सरसों – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – 3–4
  • सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कलौंजी (निगेला सीड्स) – ½ छोटा चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार

सरसों का पेस्ट बनाने की विधि

पीली और काली सरसों को 20–30 मिनट पानी में भिगो दें. फिर हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें. पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो.

बनाने की विधि

  1. चिकन को साफ करके उसमें हल्दी और नमक लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें.
  2. कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें. तेल से धुआं उठे तो आंच धीमी कर दें.
  3. अब उसमें कलौंजी डालें और हल्का सा चटकने दें.
  4. चिकन डालकर मध्यम आंच पर 5–7 मिनट भूनें.
  5. जब चिकन का रंग बदल जाए, तब उसमें तैयार किया हुआ सरसों का पेस्ट डालें.
  6. अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर 8–10 मिनट पकाएं.
  7. जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी डालें और ढककर पकने दें.
  8. जब तेल ऊपर आने लगे और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब गैस बंद कर दें.

परोसने का तरीका

सरसों चिकन को गरम-गरम सादे चावल या स्टीम राइस के साथ परोसें. यह डिश बंगाली खाने का असली स्वाद देती है.

यह भी पढ़ें: Tawa Pulao Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा तवा पुलाव, खुशबू बना देगी दीवाना  

यह भी पढ़ें: Non Veg Appe Recipe: कम तेल में बने टेस्टी नॉनवेज अप्पे, जो हर किसी को आ आए पसंद

The post Bengali Mustard Chicken Recipe: वही पुराने चिकन के टेस्ट से अगर हो गए हैं बोर, तो जरूर ट्राई सरसों चिकन की ये स्पेशल रेसिपी  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top