Hot News

Palak Matar Pulao: सर्दियों में डिनर में ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर पालक मटर पुलाव

Palak Matar Pulao: अगर आप डिनर में झटपट से कुछ टेस्टी डिश बनाने का सोच रहे हैं तो पालक मटर पुलाव एक अच्छा ऑप्शन है. पालक मटर पुलाव एक स्वादिष्ट वन-पॉट रेसिपी (one pot recipe) है और इसे तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है. सर्दियों के मौसम में आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से पालक मटर पुलाव को बनाने का तरीका. 

पालक मटर पुलाव को क्या सामग्री चाहिए?

  • बासमती चावल-1 कप
  • पालक- 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • मटर- आधा कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • तेज पत्ता- 1
  • दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
  • लौंग- 2
  • इलायची- 2
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी या तेल- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- 2 कप

पालक मटर पुलाव को कैसे तैयार करें?

  • पालक मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को अच्छी तरह धोकर 20 मिनट के लिए पानी भिगो दें. अब कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें आप जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डाल दें. 
  • अब आप इसमें कटे हुए प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें. 
  • अब इसमें आप मटर को डालें और थोड़ी देर पका लें फिर बारीक कटा पालक डालकर अच्छे से मिला लें. पालक को पका लें. इसके बाद आप चावल को डालें, नमक मिलाएं और हल्के हाथ से मिक्स करें. पानी डालकर ढक्कन लगाकर पुलाव को पकने दें. जब सारा पानी सूख जाए तब आप गैस को बंद कर दें और ढक्कन को 5 मिनट के बाद हटाएं.

यह भी पढ़ें: Homemade Coconut Biscuit: स्वाद मिलेगा बाजार से बेहतर, घर पर बनाएं होममेड नारियल बिस्कुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी

यह भी पढ़ें: Tawa Pulao Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा तवा पुलाव, खुशबू बना देगी दीवाना  

The post Palak Matar Pulao: सर्दियों में डिनर में ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर पालक मटर पुलाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top