Hot News

बक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

Road Accident, मनीष मिश्रा: बक्सर जिले के एनएच-922 पर रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार से जुड़े चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर आ रहे थे. जैसे ही कार चंदा गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कार में सवार दो पुरुष और दो स्त्रीओं की मौत हो गई.

मृतकों के नाम

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल बक्सर ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान एसएसबी जवान सुजीत कुमार पाण्डेय, ओमकार पाण्डेय, गिरजा देवी और मंजू देवी के रूप में हुई है. सभी मृतक स्वर्गीय चितरंजन पांडेय के परिवार से जुड़े थे. इनमें दो भाई और दो बहनें शामिल थीं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

परिजनों ने क्या बताया

परिजनों ने बताया कि परिवार में 2 फरवरी को तिलक समारोह होना था. इसी तैयारी के लिए सभी लोग गंगा पूजा और खरीदारी करने कार से बक्सर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. लोगों ने बताया कि सुबह के समय सड़क पर घना कोहरा था और वाहनों की रफ्तार तेज थी. माना जा रहा है कि कोहरे के कारण ट्रक चालक को सामने की कार साफ दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया.

सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सड़क से वाहन हटवाकर सड़क खाली करवाया. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: Budget 2026 को जदयू ने बताया ऐतिहासिक, राजीव रंजन बोले- बिहार को लगातार मिल रहा केंद्र का सहयोग

The post बक्सर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top