Hot News

The 50 Show: आज से शुरू होने जा रहा द 50 रियलिटी शो, रूल्स ने बढ़ा दी फैंस की धड़कन

The 50 Show: काफी समय से रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. अब फाइनली इसका प्रीमियर 1 फरवरी 2026 को होने जा रहा है. यह शो दर्शक कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे. शो की खास बात यह है कि इसमें कुल 50 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, टीवी स्टार्स और म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन चेहरे शामिल हैं.

शो की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू हो चुकी है और टास्क व एलिमिनेशन का सिलसिला भी चल पड़ा है. ऐसे में अब शो से जुड़ी अंदर की समाचारें सामने आने लगी हैं. चर्चा है कि शुरुआती दिनों में ही कुछ कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

प्रोमो आ चुका है सामने

शूटिंग शुरू हुए लगभग पांच दिन हो चुके हैं और इस बीच शो के कई नए प्रोमो भी सामने आ चुके हैं.

प्रोमो में दिखी जबरदस्त फाइट

हाल ही में रिलीज हुए एक प्रोमो ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच तीखी बहस और हाथापाई देखने को मिली. इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया पर रजत दलाल को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग, जुहू में देर रात मची अफरा-तफरी, FIR दर्ज

The post The 50 Show: आज से शुरू होने जा रहा द 50 रियलिटी शो, रूल्स ने बढ़ा दी फैंस की धड़कन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top