किशनगंज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया है. बजट को विपक्ष ने पूरी तरह से नकारते हुए इसे आम आदमी व मध्यम वर्ग की उम्मीदों वाला बजट नहीं बताया. कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दिशाहीन, निराशाजनक और जन-विरोधी करार दिया है. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नौकरी का कोई ठोस रोडमैप नहीं है. बजट में किसानों के लिए पर्याप्त उपायों का अभाव और महंगाई पर काबू पाने की स्पष्ट नीति नही है. सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि वेतनभोगी करदाताओं के लिए कर दरों में कोई बदलाव न होने से माध्यम वर्ग निराश है और बजट में न तो आम आदमी के लिए कुछ है और न ही दूरदर्शिता. कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा कि बजट में बिहार की पूरी तरह अनदेखी कर दी गयी है. युवा वर्ग को रोजगार नही मिल रहा है और इसपर कुछ नही कहा गया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 से जनता को बड़ी राहत की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी. महंगाई लगातार बढ़ रही है, रोज़गार के अवसर सीमित हैं और ग्रामीण वित्तीय स्थिति दबाव में है. बजट में इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह बजट देश की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज करने वाला है. इसमें युवाओं, किसानों और वित्तीय स्थिति के प्रमुख मुद्दों के लिए कोई बात नहीं की गई है.
The post विपक्ष ने बजट को निराशाजनक व जनविरोधी करार दिया appeared first on Naya Vichar.

