तरारी
. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 50 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार और दो बाइकें जब्त की. सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नौआ गांव मोड़ के समीप 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइकों सवार दो युवक आ रहे थे, जिन्हें पकड़ा गया. गिरफ्तार युवक चकिया गांव निवासी बृजनंदन सिंह का पुत्र विकाश कुमार और कोयल गांव निवासी नरेश नट का पुत्र हीरा नट है.
The post 50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तर, दो बाइकें जब्त appeared first on Naya Vichar.

