Hot News

देशव्यापी हड़ताल को लेकर मजदूर संघ ने की गेट मीटिंग

प्रतिनिधि, चितरा; 12 फरवरी को कोयला उद्योग समेत पूरे देश में प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर कोलियरी प्रक्षेत्र में मजदूर संगठनों की गतिविधियां तेज हो गयी है. इस कड़ी में रविवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) की ओर से कोलियरी के मुख्य वर्कशॉप गेट के समक्ष गेट मीटिंग आयोजित की गयी. मौके पर एटक के एरिया सचिव पशुपति कोल ने कोयला कर्मियों को केंद्र प्रशासन के द्वारा लाये गये चार श्रम कोड के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह कानून को मजदूर विरोधी है. उन्होंने कहा कि चारों श्रम कोड स्थायी रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन और यूनियन अधिकारों को कमजोर करनेवाला है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूंजीपतियों के हित में कानून बनाकर मजदूरों को असुरक्षित भविष्य की ओर धकेल रही है. उन्होंने कहा कि कोयला उद्योग जैसे जोखिम भरे क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के लिए यह कानून और भी खतरनाक होगा. साथ ही सहायक सचिव होपना मरांडी ने कहा कि नए श्रम कोड लागू होने से ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा और स्थायी रोजगार लगभग समाप्त हो जायेगी. काम के घंटे बढ़ेंगे, जबकि मजदूरी और सुरक्षा में कटौती होगी. उन्होंने मजदूरों से समय रहते जागरूक होने और 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. मौके पर समसूल मियां, शशि महतो, बलराम मंडल, रतन रजक, दिलीप टुडू, लुगुमुनी कुमारी, कुमारी सजनी किस्कू, सुबोदरी मरांडी, कलावती देवी, फूलकुमारी देवी, चंद्रा कोलिन, शेख समीर, दिलीप दास, सुधीर दास, लक्ष्मण दास मौजूद थे. हाइलार्ट्स : चार श्रम कोड को बताया मजदूर विरोधी, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने की अपील

The post देशव्यापी हड़ताल को लेकर मजदूर संघ ने की गेट मीटिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top