हरिहरगंज. शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन सघन छापामारी अभियान चला रही है. नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. हरिहरगंज पुलिस ने शिकारपुर गांव के लोहड़िया पहाड़ी के जंगली इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान मौके से करीब 15 ड्राम में रखे 10 क्विंटल जावा महुआ सहित शराब बनाने में प्रयुक्त कई उपकरणों को वहीं विनष्ट कर दिया गया, जबकि 150 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी फरार होने में सफल रहे. अभियान में एसआइ संतोष कुमार, राकेश कुमार, एएसआइ सुनील कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा.
The post 10 क्विंटल जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर महुआ शराब जब्त appeared first on Naya Vichar.

