नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सोमवार को ओपीडी स्त्री रोग विभाग में अल्ट्रासाउंड का उद्घाटन किया गया । इसका उद्घाटन करते हुए अस्पताल की अधीक्षक डॉ. (प्रो. ) पूनम कुमारी ने कहा कि इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होने से आमजन को बेहतर और आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधा शुरू हो गई है। इससे गर्भवती स्त्रीओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को समय पर जांच एवं इलाज सुलभ हो गया है। अब स्थानीय मरीजों को दूर के अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. (प्रो.) सुधीर कुमार कर्ण, उपाधीक्षक डॉ. राणा विश्व विजय सिंह, उपाधीक्षक अनुपम कुमारी, विभागाध्यक्ष डॉ. सुशांत कुमार ,डॉ. निशांत,डॉ.सुबोध कुमार, प्रधान लिपिक राकेश रौशन, रौशन कुमार, तपन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
