Hot News

पीएम मोदी कुछ देर बाद लोकसभा में बोलेंगे, विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लोकसभा में भाषण देंगे, तो उनकी नजर विपक्ष के सवालों पर होगी. ऐसी संभावना है कि पीएम मोदी राहुल गांधी के चीन मुद्दे पर उठाए गए सवालों का भी जवाब देंगे. राहुल गांधी पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण की कुछ पंक्तियों को लेकर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर जोरदार हमला किया. हालांकि राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया.

राहुल गांधी ने बताया, पूर्व आर्मी चीफ की किताब में क्या लिखा है?

राहुल गांधी ने दावा किया कि पूर्व आर्मी चीफ की किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही एक लाइन है कि जो उचित समझो, वो करो. कांग्रेस नेता ने कहा, नरवणे जी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को फोन कर बताया कि सीमा पर चीन के टैंक आ गए हैं, हमें क्या करना है? लेकिन तब राजनाथ सिंह जी का कोई उत्तर नहीं आया. नरवणे जी ने उन्हें फिर फोन किया, जिस पर रक्षा मंत्री ने कहा- मैं ऊपर से पूछता हूं. ऊपर से आदेश आया कि जब चीन की सेना हमारी सीमा के अंदर आए तो बिना हमसे पूछे फायर नहीं करें. उनका कहना था, हमारी सेना चीन के टैंकों पर हमला करना चाहती थी, क्योंकि वो हिंदुस्तान की सीमा में घुस आए थे. लेकिन इस मुश्किल समय में नरेंद्र मोदी जी ने संदेश दिया- जो उचित समझो, वो करो. मतलब प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की और सेना से कहा कि आपको जो करना है करो, मेरे बस की नहीं है.

The post पीएम मोदी कुछ देर बाद लोकसभा में बोलेंगे, विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top