Hot News

पटना हॉस्टल कांड: ‘FIR दर्ज न हो, इसकी कोशिश हुई…’, NEET छात्रा मौत केस में SSP का बड़ा खुलासा

Patna NEET Student Death Case: NEET छात्रा की मौत के मामले पर बुधवार को पटना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने अब तक की जांच की जानकारी दी. करीब 15 मिनट तक चली इस PC में पुलिस ने अपना पक्ष रखा, लेकिन सवालों से बचते नजर आई. जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछने शुरू किए, SSP कार्तिकेय शर्मा ने “नो कमेंट्स” कहा और सभी अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए. बाहर भी सवाल पूछे जाने पर अधिकारी तेजी से अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर निकल गए.

6 जनवरी को डॉक्टर सहजानंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया

SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पीड़िता 6 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी. हॉस्टल स्टाफ ने दरवाजा खोला, जिसके बाद छात्रा को डॉक्टर सहजानंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे प्रभात मेमोरियल अस्पताल लेकर गए.

SSP बोले- केस दर्ज न हो, इसकी कोशिश की गई थी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शुरुआत में इस मामले में केस दर्ज न हो, इसकी कोशिश की गई थी. हालांकि प्रभात मेमोरियल अस्पताल ने 6 जनवरी को ही थाने को सूचना दे दी थी. इसके बाद एक स्त्री सब-इंस्पेक्टर अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की. उस समय यह फैसला लिया गया कि छात्रा होश में आने के बाद ही बयान लिया जाएगा. SSP ने बताया कि स्त्री सब-इंस्पेक्टर ने परिजनों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया था, ताकि किसी भी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सके.

इसके बाद 9 जनवरी को स्त्री सब-इंस्पेक्टर को फोन किया गया. वे फिर अस्पताल पहुंचीं और परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया गया. SSP ने माना कि चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी से लापरवाही हुई है और इस पर कार्रवाई की जा रही है.

‘छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं’

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी सबसे पहले पीड़िता के परिवार को दी गई थी. SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. परिवार ने पुलिस को छात्रा के पांच कपड़े सौंपे थे. इनमें से एक कपड़े से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है.

Also Read: पटना NEET छात्रा मौत केस: पत्रकारों के सवाल पर SSP बोले- नो कमेंट्स, 15 मिनट में PC खत्म, IG ने क्या कहा?

The post पटना हॉस्टल कांड: ‘FIR दर्ज न हो, इसकी कोशिश हुई…’, NEET छात्रा मौत केस में SSP का बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top