अररिया. 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन बुधवार को एसबीआइ आरसेटी अररिया में किया गया. जिसमें 25 स्त्रीओं व पुरुषों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस प्रशिक्षण में कृषि से संबंधित सभी जानकारी लोगों को दी गयी. कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीके भी बताये गये. इसके अलावे सभी प्रशिक्षुओं को निदेशक किशोर कुमार यादव ने प्रमाण पत्र दिया. बैंक से किसी भी तरह के रोजगार के लिए ॠण दिलाने में मदद मिलेगी. मौके पर वरिष्ठ संकाय शशांक शेखर, संकाय राम मोहन झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
The post 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न appeared first on Naya Vichar.
