Hot News

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं, मलेशिया में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Malaysia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के उनके समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच हुई बातचीत के बाद हिंदुस्तान और मलेशिया ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री मोदी ने इब्राहिम के साथ बातचीत के बाद कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे. हिंदुस्तान और मलेशिया स्पेशल रिलेशनशिप शेयर करते हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में हिंदुस्तान और मलेशिया काउंटर टेररिज्म एक्टिविटी, खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी हिंदुस्तानीय मूल की आबादी रहती है. एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ा है. डिजिटल इकोनॉमी, बायोटेक और आईटी में निवेश बढ़े हैं. पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क भी मजबूत हुए हैं. इन उपलब्धियों से प्रेरित होकर दोनों देशों ने साझेदारी को नई ऊंचाई देने का फैसला किया है.

आतंकवाद से कोई समझौता नहीं : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व के विकास के इंजन के रूप में उभर रहा है. हम आसियान के साथ मिलकर पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के लिए कमिटेड हैं. हमारा सामूहिक मत है कि आज की चुनौतियों का सामना करने के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशन में सुधार करना आवश्यक है. आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है कि इसको लेकर कोई दोहरा मापदंड नहीं होगा. आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा.

रक्षा क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे, मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा

मोदी के साथ बातचीत के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान और मलेशिया व्यापार, निवेश, संपर्क और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगे. ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक फ्रंट पर हिंदुस्तान ने शानदार वृद्धि दर्ज की है.

यह भी पढ़ें : PM मोदी की मलेशिया यात्रा: ‘पेरडाना पुत्रा’ में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत

The post आतंकवाद से कोई समझौता नहीं, मलेशिया में बोले पीएम मोदी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top