Hot News

इवनिंग वॉक बनी आखिरी सैर, सरायकेला में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पोती गंभीर

Seraikela Road Accident, सरायकेला (प्रताप मिश्रा): सरायकेला-राजनगर मार्ग पर कोलाबाडिया के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में इवनिंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग स्त्री की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका की पहचान कोलाबाडिया निवासी तारु दास (60) के रूप में हुई है. घायल पोती नेहा दास (12) का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है.

अपनी पोती के साथ इवनिंग वॉक कर रही थी बुजुर्ग स्त्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे तारु दास अपनी पोती नेहा दास के साथ सड़क किनारे इवनिंग वॉक कर रही थीं. इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दादी और पोती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Also Read: झारखंड में कैंसर का ‘खतरनाक’ ट्रेंड: एडवांस स्टेज में ही पहुंच रहे मामले, प्रभात कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

इलाज के दौराम हो गयी बुजुर्ग की मौत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने बुजुर्ग स्त्री तारु दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया. जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे तारु दास की मौत हो गई.

सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा नेहा दास का इलाज

वहीं हादसे में घायल पोती नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार नेहा के पीठ और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सरायकेला–राजनगर मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर नियंत्रण की मांग की है.

Also Read: नया विचार कॉन्क्लेव: मंत्री राधाकृष्ण किशोर बोले- ‘अदृश्य शक्ति’ से ज्यादा डरावना है कैंसर का नाम

The post इवनिंग वॉक बनी आखिरी सैर, सरायकेला में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग स्त्री की मौत, पोती गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top