Hot News

मिथिला-कोसी को जल्द मिलेगी नई रेल लाइन की सौगात, जानिए संभावित रूट

New Rail Line Bihar: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए नई-नई रेल लाइनें बिछाई जा रही हैं. ऐसे में मिथिला और कोसी क्षेत्र को जल्द ही नई रेल लाइन का तोहफा मिलने वाला है. जानकारी के मुताबिक, दरभंगा के लहेरियासराय से सहरसा तक नई रेल लाइन बनाने को लेकर मंजूरी मिल सकती है. यह जानकारी दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर की तरफ से दी गई है.

नीति आयोग को भेजा गया प्रस्ताव

रेल मंत्रालय की तरफ से नई रेल लाइन के निर्माण को लेकर प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा गया है. नई रेल लाइन के बनने से लोगों के लिए पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान तक का सफर आसान हो सकेगा. सांसद गोपालजी ठाकुर ने नई रेल लाइन के बारे में बताया कि लगभग 95 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक लहेरियासराय से सहरसा के बीच बिछाया जाएगा. इसके निर्माण में लगभग 2376 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं.

नई रेल लाइन में कितने बनेंगे पुल?

जानकारी के मुताबिक, इस 95 किलोमीटर लंबे ट्रैक में कोसी नदी के ऊपर भी पुल बनाया जाएगा. 10 क्रॉसिंग स्टेशन, 2 हॉल्ट, 72, अंडरपास, 14 बड़े और 41 छोटे पुल बनाने की योजना है. नई रेल लाइन के जरिए लोगों को पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के सफर के लिए एक नया वैकल्पिक रूट मिल सकेगा.

नई रेल लाइन का संभावित रूट

सांसद की तरफ से यह भी बताया गया कि यह नई रेल लाइन दरभंगा, बहादुरपुर, हायाघाट, बेनीपुर, अलीनगर, गौड़ाबौराम और कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद खास साबित हो सकेगी. नई रेल लाइन के संभावित रूट को लेकर यह जानकारी दी गई कि यह लहेरियासराय, देकुली, उघरा, खैरा, बिठौली, शंकररोहार, हावीडीह, सजनपुर, कन्हौली, जगदीशपुर, घनश्यामपुर, किरतपुर, जमालपुर, महिषी, बनगांव, सहरसा जंक्शन से गुजर सकती है.

Also Read: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री की बढ़ी तारीख, जानिए नई डेडलाइन और क्यों जरूरी है डिजिटल आईडी

The post मिथिला-कोसी को जल्द मिलेगी नई रेल लाइन की सौगात, जानिए संभावित रूट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top