Hot News

फ्लैगशिप से बजट तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई सारे दमदार स्मार्टफोन

Upcoming Smartphones: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो फरवरी महीने का ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि, इस दौरान इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी. एक के बाद एक बड़े ब्रांड अपने नए और पावरफुल फोन लॉन्च करने जा रहे हैं. बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के कई नए ऑप्शन आपको मिलने वाले हैं.

Samsung Galaxy F70e 5G

हफ्ते की शुरुआत Samsung Galaxy F70e 5G से होगी, जो 9 फरवरी को हिंदुस्तान में लॉन्च होने वाला है. यह कंपनी का बजट मॉडल होगा. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स तक होगी. फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट मिलेगा. यह कंपनी के ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर सेल के लिए अवेलेबल होगा.

Oppo K14x

Oppo का नया अपकमिंग मॉडल K14x हिंदुस्तान में 10 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा. फोन में 50MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा. सैमसंग की तरह ओप्पो का ये मॉडल भी बजट मॉडल होगा और Flipkart पर सेल के लिए अवेलेबल होगा.

Tecno Pova Curve 2 5G

Tecno अपना नया मॉडल Pova Curve 2 5G हिंदुस्तान में 13 फरवरी को लॉन्च करेगा. इसमें नया स्टारशिप इंस्पायर्ड डिजाइन, दमदार MediaTek प्रोसेसर, 12GB तक RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है. यह मॉडल भी कंपनी के ऑफिशियल साइट के साथ-साथ Flipkart पर लॉन्च होगा.

Google Pixel 10a

Google भी अपना नया मॉडल Pixel 10a लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हिंदुस्तान में गूगल का नया मॉडल 18 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. इसमें Tensor G5 चिपसेट, बेहतर कैमरा, Gemini AI सपोर्ट और मजबूत बॉडी मिलने की उम्मीद है. Pixel सीरीज हमेशा कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है. ये मॉडल भी फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा.

Vivo V70 Series

वहीं, Vivo हिंदुस्तान में 19 फरवरी को V70 और V70 Elite लॉन्च करने वाला है. इन फोन्स में दमदार प्रोसेसर, 1.5K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,500mAh बैटरी और Zeiss कैमरा सिस्टम मिलेगा.

iQOO 15R

iQOO का 15R स्मार्टफोन 24 फरवरी को लॉन्च होगा. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7,600mAh की बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन मिलेगा. कंपनी इसे 55,000 रुपये से कम सेगमेंट का सबसे तेज फोन बता रही है.

Samsung Galaxy S26 Series

फरवरी का सबसे बड़ा लॉन्च Samsung Galaxy S26 सीरीज हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल होंगे. इस सीरीज में बेहतर कैमरा, दमदार प्रोसेसर और शानदार डिजाइन देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये से कम में आते हैं ये दमदार गेमिंग फोन, OnePlus और Redmi जैसे ब्रांड्स भी लिस्ट में शामिल

The post फ्लैगशिप से बजट तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई सारे दमदार स्मार्टफोन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top