Hot News

सामने आया अनुष्का की बेटी का नाम, भाई आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बच्ची की तस्वीर

Anushka Yadav: 8 फरवरी को अनुष्का यादव ने बेटी को जन्म दिया, यह समाचार लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस बीच अनुष्का के भाई आकाश यादव ने बच्ची की तस्वीर शेयर की है. इंस्टाग्राम के जरिए आकाश यादव ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बच्ची आकाश यादव की उंगली को पकड़ी हुई है. साथ ही पोस्ट में लिखा, ‘मेरी उज्जैनी.’ तस्वीर शेयर करते ही आकाश यादव का यह पोस्ट वायरल हो रहा है.

विवादों में आएं तेज प्रताप यादव

अनुष्का यादव की बेटी होते ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव विवादों में आ गए. इसके साथ ही एक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था.

मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव के पति के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर दर्ज है. पर्चे में अनुष्का की बीपी, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी लिखी हुई है. इसी डाक्यूमेंट्स के सार्वजनिक होने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर ये तेज प्रताप कौन है? जिसका नाम इस पर्चे में दर्ज है.

तेज प्रताप ने अनुष्का और बच्ची से संबंध को नकारा

8 फरवरी को ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. तेज प्रताप यादव ने कहा था, अनुष्का यादव या उसके शिशु से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ “जयचंद” उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आकाश भाटी नाम के व्यक्ति का जिक्र किया. तेज प्रताप का दावा है कि अनुष्का उसी के पास जाती थी और बच्चा भी उसी का है. तेज प्रताप यादव ने साफ कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है.

तेज प्रताप यादव ने पांच जयचंदों के नाम भी बताए थे. तेजप्रताप यादव ने कहा था, उन्हें उनके ही घर से निकाल दिया गया और इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश है. उन्होंने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की. उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं.

Also Read: 1 अप्रैल 2026 से बढ़ सकता है बिजली का बिल, जानिए क्या है पूरा मामला

The post सामने आया अनुष्का की बेटी का नाम, भाई आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बच्ची की तस्वीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top