Saudi Arabia Airport Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. इसी महीने रियाद के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट समेत कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया है. सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को एक तेल ठिकाने को निशाना बनाने वाले ड्रोन को रोकने के बाद गिरे मलबे से दो लोगों की मौत हुई और दो अन्य घायल हो गए.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान के दूतावास ने कहा कि वह घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जुटा रहा है और प्रभावित परिवारों के संपर्क में है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं सामान्य
सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, अधिकारी हमले से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं. हालांकि, एयरपोर्ट का संचालन दोबारा शुरू हो गया है और हवाई यातायात सामान्य हो गया है. इससे पहले भी सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट हूती विद्रोहियों के मिसाइल और अन्य हमलों का निशाना बन चुके हैं.
ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में पहली बार मिला हरे रंग का तारा, ग्रहों के मलबे ने बदली रोशनी, सोडियम-हीलियम की टक्कर से बना चार्टरेज कलर
हिंदुस्तानीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
हिंदुस्तानीय दूतावास ने रविवार को सऊदी अरब में रह रहे हिंदुस्तानीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की थी. लोगों को आपातकालीन अलर्ट मिलने पर शांत रहने, इमारत के भीतर नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने और स्थिति सामान्य होने तक घर या सुरक्षित इमारत के अंदर रहने की सलाह दी गई है.
The post सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, हिंदुस्तानीय नागरिक समेत 2 की मौत; 8 घायल appeared first on Naya Vichar.

