Hot News

पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ‘ठीक 1 बजे होंगे 5 धमाके’

Bomb Threat: एक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ई-मेल के जरिए 5 बम धमाके होने की धमकी दी गई. ई-मेल में लिखा- ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे. पाकिस्तान-कनिमोझी जिंदाबाद.’ बुधवार को यह ई-मेल आते ही पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया.

सिविल कोर्ट परिसर में तलाशी जारी

जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट के साथ-साथ दानापुर और किशनगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पटना सिविल कोर्ट को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही किसी को भी अंदर जाने का परमिशन नहीं दिया जा रहा है. पूरे कोर्ट परिसर में फिलहाल तलाशी की जा रही है. डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है.

छठी बार मिली कोर्ट को उड़ाने की धमकी

पटना सिविल कोर्ट को यह छठी बार है, जब बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सांसद पप्पू यादव के मामले में आज सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी. लेकिन बम धमाके की धमकी के बाद सुनवाई को टाल दिया गया है. इससे पहले 9 फरवरी को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. उस दिन भी 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को लेकर सुनवाई होनी थी, जो टाल दी गई थी. लेकिन 10 फरवरी को सुनवाई के बाद जमानत दी गई.

भागलपुर और औरंगाबाद में भी मिली थी धमकी

9 फरवरी को ही पटना सिविल कोर्ट के साथ-साथ भागलपुर और औरंगाबाद सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. सुरक्षा को लेकर वकीलों ने न्यायिक कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया था. भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कोर्ट परिसर में कर दी गई थी. लेकिन कोई भी धमाका या फिर अनहोनी नहीं हुई थी. इस बीच आज फिर पटना सिविल कोर्ट में 1 बजे धमाके की धमकी मिली है, जिससे भय का माहौल कायम हो गया है.

Also Read: सामने आया अनुष्का की बेटी का नाम, भाई आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बच्ची की तस्वीर

The post पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ‘ठीक 1 बजे होंगे 5 धमाके’ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top