Hot News

मौसम: कहीं होगी बारिश, कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल और स्पीति में 11 और 12 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है. यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 37 और 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की गई है. 10 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान में रविवार को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला. यहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है.

कश्मीर घाटी में बारिश या बर्फबारी की संभावना

विभाग ने कश्मीर घाटी में अगले कुछ दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने कहा कि सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. खासकर ऊंचे इलाकों में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 12 मार्च के बीच ऊंचे इलाकों में कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : बिहार में 30-40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम असामान्य रूप से गर्म रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह राज्य में किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के आने की संभावना नहीं है. इससे शुष्क परिस्थितियां बनी रहेंगी. अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.

झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज 9 मार्च से बदल सकता है. 11 मार्च तक कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है. मौसम पूर्वानुमान केंद्र रांची के अनुसार इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. नौ से 11 मार्च के बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा आदि) और उससे सटे मध्य भागों (रांची, बोकारो, हजारीबाग आदि) में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

The post मौसम: कहीं होगी बारिश, कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top