Hot News

शक्ति दुबे से आगे निकले UPSC टॉपर अनुज, फाइनल मार्कशीट जारी

UPSC CSE 2025 Scorecard: सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आने के बाद अब अभ्यर्थियों की मार्कशीट भी जारी कर दी गई है. UPSC मार्कशीट सामने आने के बाद टॉपर्स के नंबरों को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. इस बार परीक्षा में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1071 अंक (UPSC CSE 2025 Topper Marksheet) हासिल किए हैं.

दिलचस्प बात यह है कि उनके नंबर पिछले साल की टॉपर शक्ति दुबे से भी ज्यादा हैं. मार्कशीट के आंकड़े बताते हैं कि अनुज ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसी वजह से वे मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचे.

UPSC CSE 2025 Scorecard: अनुज को मिले कितने मार्क्स?

यूपीएससी की मार्कशीट के मुताबिक अनुज अग्निहोत्री को लिखित परीक्षा में 867 अंक मिले. इसके बाद इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट में उन्होंने 204 अंक हासिल किए. दोनों चरणों को मिलाकर उनका कुल स्कोर 1071 बनता है.

अगर पिछले साल के नतीजों से तुलना करें तो अनुज अग्निहोत्री के नंबर ज्यादा दिखाई देते हैं. साल 2024 की टॉपर रही शक्ति दुबे को UPSC में कुल 1043 मार्क्स मिले थे. उन्हें लिखित परीक्षा में 843 और इंटरव्यू राउंड में 200 मार्क्स मिले थे.

UPSC CSE 2025 Scorecard Check Here

10 टॉपर्स की मार्कशीट

रैंक नाम कैटेगरी लिखित परीक्षा इंटरव्यू मार्क्स कुल अंक
1 अनुज अग्निहोत्री जनरल 867 204 1071
2 राजेश्वरी सुवे OBC 865 202 1067
3 आकांश धुल जनरल 864 193 1057
4 राघव झुनझुनवाला OBC 847 195 1042
5 ईशान भटनागर जनरल 823 215 1038
6 जिन्निया अरोरा जनरल 822 215 1037
7 ए आर राजा मोहाइदीन जनरल 834 201 1035
8 पक्षाल सेक्रेट्री EWS 837 198 1035
9 आस्था जैन EWS 835 198 1033
10 उज्ज्वल प्रियंक जनरल 846 187 1033

दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे रहीं, जिनके कुल अंक 1067 रहे. तीसरी रैंक आकांश धुल को मिली, जिनका स्कोर 1057 रहा. चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला ने 1042 अंक हासिल किए. वहीं, टॉप-5 में ईशान भटनागर भी शामिल रहे. खास बात यह रही कि इंटरव्यू में उन्हें 215 अंक मिले, जो टॉप-10 में सबसे ज्यादा हैं.

छठी रैंक जिन्निया अरोरा को मिली और उन्हें भी इंटरव्यू में 215 अंक मिले. सूची में कई अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं. OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. टॉप-10 में कुल अंक 1033 से लेकर 1071 तक रहे.

यह भी पढ़ें: UPSC की कटऑफ लिस्ट जारी, जनरल का फाइनल मार्क्स 963

The post शक्ति दुबे से आगे निकले UPSC टॉपर अनुज, फाइनल मार्कशीट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top