Sitaare Zameen Par On OTT: आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब लगभग एक साल बाद मुफ्त में OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. यह फिल्म 2007 की ब्लॉकबस्टर ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें दर्शील सफारी ने डिस्लेक्सिक शिशु का किरदार निभाया था. अब इसका अगला पार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जल्द ही उपलब्ध होगा. अगर आपने इसे थिएटर में मिस किया था, तो अब आप घर बैठे ही इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं. चलिए, देखने से पहले जानते हैं फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट, बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और यह भी कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी.
कब और कहां स्ट्रीम होगी?
ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “1 टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी. जल्द ही Sony LIV पर स्ट्रीमिंग होगी.”
हालांकि, स्ट्रीमर ने इसकी रिलीज डेट अबतक रिवील नहीं की है. लेकिन जब भी यह फिल्म आएगी, आप इसे बिना कोई रेंट दिए देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी क्या है?
‘सितारे जमीन पर’ की कहानी स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ की रीमेक है. फिल्म में आमिर खान ने गुलशन अरोड़ा का किरदार निभाया है, जो एक बड़ी बास्केटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच हैं. लेकिन नौकरी से हटाए जाने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटना उन्हें कोर्ट तक ले जाती है. उन्हें जेल जाने या 90 दिन की कम्युनिटी सर्विस पूरी करने के बीच चुनना होता है और इस चुनौती के बीच उन्हें न्यूरोडाइवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को कोचिंग देकर बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए तैयार करना होता है.
सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फिल्म 90 करोड़ के बजट पर बनी और वर्ल्डवाइड 267.52 करोड़ रुपये की कमाई की. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी इसकी काफी तारीफ की और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.
स्टार कास्ट
फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, गोपीकृष्णन वर्मा, ऋषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, संवित देसाई और नमन मिश्रा भी हैं.
यह भी पढ़ें: South OTT Releases: 9 से 15 मार्च साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का जुगाड़ यहां, पूरी लिस्ट देखें
The post 90 करोड़ के बजट पर बनी आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में छापे 250 करोड़+, अब Free में ओटीटी पर होगी स्ट्रीम appeared first on Naya Vichar.

