Hot News

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा 

Benefits of Bael Patra: हिंदुस्तान में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया जाता आ रहा है. इन्हीं में से एक है बेल का पेड़. बेल के पत्तों को आमतौर पर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, इसे भगवान शिव पर भी चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार ये हमारे सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है. जी हां, कई विशेषज्ञों का मानना है कि बेलपत्र के नियमित सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है. एक रिसर्च “AEGLE MARMELOS (BAEL PATRA): AN AYURVEDIC PLANT WITH ETHNOMEDICINAL VALUE” के अनुसार बेलपत्र में ऐसे पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं. आइए बताते हैं इसके फायदे के बारे में, जिससे आपको कई बीमारियों से राहत मिल सकती है. 

बेलपत्र के फायदे (रिसर्च के अनुसार)

डायबिटीज में फायदेमंद

बेलपत्र में ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. आयुर्वेद में भी लंबे समय से इसका उपयोग डायबिटीज के मरीजों के लिए किया जाता है. नियमित रूप से बेलपत्र का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर को सही रखने में मदद करता है. 

पेट के लिए अच्छा

बेलपत्र और फल पेट की कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं. इससे गैस, कब्ज, दस्त और अपच जैसी दिक्कतों में राहत मिल सकती है. 

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है

बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. 

लीवर को स्वस्थ रखता है

बेलपत्र लीवर को मजबूत बनाने और शरीर से गंदे पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है.

बैक्टीरिया और फंगस से बचाव

बेलपत्र में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी फंगल गुण भी पाए जाते हैं. ये गुण शरीर को कई प्रकार के बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में मदद कर सकते हैं और संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं.

सूजन और दर्द में राहत

बेलपत्र में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, इसलिए ये शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि बेल के पत्ते घाव को जल्दी भरने में मदद कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Morning Habits for Weight Loss: दोपहर में आती है सुस्ती? दिनभर खुद को सुपर-एक्टिव रखने के लिए बदलें ये 5 आदतें

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं ये जादुई ड्रिंक, 15 दिनों में दिखने लगेगा असर

The post शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top