Hot News

April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट

April 2026 Movie Release: बॉलीवुड के लिए अप्रैल 2026 का महीना काफी खास रहने वाला है. इस महीने अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. कहीं हॉरर और कॉमेडी का मजेदार तड़का देखने को मिलेगा, तो कहीं एक्शन और इमोशनल कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है. ऐसे में फैंस को एक ही महीने में कई बड़ी फिल्मों का मजा मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के लिस्ट.

अवारापन 2

‘अवारापन 2’ फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में इमरान हाशमी नजर आएंगे. यह फिल्म अवारापन का सीक्वल है. फिल्म में इमोशन, एक्शन और प्यार से भरी कहानी देखने को मिल सकती है. पुराने पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, इसलिए फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भूत बंगला

‘भूत बंगला फिल्म’ 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके अलावा तबू, राजपाल यादव और परेश रावल दिखेंगे. यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें डर और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

‘डकैत: ए लव स्टोरी’

‘डकैत: ए लव स्टोरी’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक्शन और रोमांस से भरी फिल्म मानी जा रही है. फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी प्यार और बदले के आस -पास घूमती दिखाई दे सकती है.

चांद मेरे दिल

यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है,जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक सोनी हैं और फिल्म के मुख्य किरदार में अनन्या पांडे और लक्षय ललवानी नजर आएंगे. फिल्म में प्यार और रिश्तों की इमोशनल कहानी देखने को मिल सकती है.

बैटन ऑफ गलवान

बैट ऑफ गलवान 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में सलमान मुख्य किरदार में नजर आ सकते हैं. फिल्म गलवान घाटी में हिंदुस्तान और चीन के बीच हुए लड़ाई पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें हिंदुस्तानीय सैनिकों की बहादुरी दिखाई जाएगी हालांकि कुछ रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट चेंज होने की बात हो रही हैं. लेकिन मकर्स ने अब तक कुछ नहीं कहा है.

गिन्नी वेड्स सनी 2

यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है. इस फिल्म में प्यार, कॉमेडी और रिश्तों से जुड़ी मजेदार कहानी देखने को मिल सकती है. फिल्म के मुख्य किरदार में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनमाघरों में होगी रिलीज. 

बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है बड़ा मुकाबल

एक ही महीने में कई बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब देखना होगा कि इन फिल्मों में से कौन-सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती है और किसे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है.

यह भी पढ़ें: अस्सी: 21वें दिन भी नहीं संभली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर गिरा कलेक्शन

The post April 2026 Movie Release: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर लगेगा फिल्मों का मेला, जानें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top