Hot News

आधार एड्रेस अपडेट कराने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे? जानें कैसे करें ऑनलाइन अपडेट

अगर आप हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुए हैं या फिर अचानक ध्यान आया कि आपके आधार कार्ड पर अब भी कई साल पुराना पता दर्ज है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. अच्छी बात यह है कि अब इसे ठीक कराने के लिए आपको आधार सेंटर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. UIDAI की तरफ से यह सुविधा दी गई है कि आप myAadhaar पोर्टल के जरिए ही घर बैठे अपना पता अपडेट कर सकते हैं. बस आपके पास वैलिड एड्रेस प्रूफ और आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर होना चाहिए. आइए अब आसान तरीके से समझते हैं कि आधार में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने का पूरा प्रोसेस क्या है.

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?

एड्रेस अपडेट करने के लिए UIDAI कई तरह के डॉक्यूमेंट एक्सेप्ट करता है. जैसे बिजली का बिल, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, रेंट एग्रीमेंट, पासपोर्ट और वोटर आईडी. इसके अलावा अन्य प्रशासनी जारी किए गए एड्रेस प्रूफ भी वैलिड होते हैं.

बस एक बात का ध्यान रखें कि जो भी डॉक्यूमेंट आप अपलोड करें, उसमें आपका नाम और पूरा पता साफ-साफ दिखाई देना चाहिए. अगर स्कैन धुंधला है या बिल का कोई हिस्सा कट गया है और पता ठीक से नहीं दिख रहा, तो आपका अपडेट रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकता है.

ऑनलाइन आधार में एड्रेस अपडेट करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले myAadhaar Portal पर जाएं.
  • वहां Document Update ऑप्शन को खोजकर उस पर क्लिक करें.
  • अपना Aadhaar नंबर दर्ज करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से अपनी पहचान वेरिफाई करें.
  • लॉग-इन होने के बाद Address Update ऑप्शन चुनें.
  • अब अपना तरीका चुनें- अपने डॉक्यूमेंट्स के जरिए या Head of Family (HoF) के जरिए.
  • नया एड्रेस सही-सही भरें.
  • Address proof का वैलिड डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • सभी डिटेल्स चेक करने के बाद Request सबमिट कर दें.
  • सबमिट करने के बाद Acknowledgement Receipt जरूर सेव करें. इसमें 14 अंकों का Update Request Number (URN) होता है.
  • इसी URN की मदद से आप ऑनलाइन अपने रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

कितना समय लगता है?

रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद UIDAI आपके दिए गए डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स की जांच करता है. आमतौर पर यह प्रोसेस 30 दिनों तक का समय ले सकती है. अच्छी बात यह है कि एक बार अपडेट मंजूर हो जाने के बाद आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती. आप सीधे UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट से अपडेटेड आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card से जुड़ा मोबाइल नंबर भूल गए? मिनटों में ऐसे पता करें ऑनलाइन

The post आधार एड्रेस अपडेट कराने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे? जानें कैसे करें ऑनलाइन अपडेट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top