Hot News

झारखंड में होमगार्ड बहाली की डेट जारी, चतरा जिले में 28 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा

चतरा से मो तसलीम की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर शारीरिक जांच परीक्षा और लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है. भर्ती प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेगी. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच और लिखित परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी. प्रशासन की ओर से इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी परीक्षा

जिले में होमगार्ड बहाली से जुड़ी सभी परीक्षाएं चतरा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी. जारी सूचना में उपायुक्त सह गृह रक्षक नवनामांकन समिति की अध्यक्ष कीर्तिश्री जी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा. भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने विस्तृत व्यवस्था की है. उन्होंने बताया कि अलग-अलग प्रखंडों के अभ्यर्थियों के लिए अलग तिथियां तय की गई हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. इसके साथ ही सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है.

शारीरिक दक्षता में होंगे कई स्पोर्ट्स

होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की विस्तृत जांच की जाएगी. इस दौरान उम्मीदवारों को दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप और भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा. इन सभी गतिविधियों के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को श्रुतिलेख लिखवाया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

आरएफआइडी तकनीक से होगी दौड़ की जांच

इस बार भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा. अभ्यर्थियों की दौड़ की परीक्षा आरएफआइडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग तकनीक के माध्यम से कराई जाएगी. ट्रैक पर लगाए गए सेंसर और मशीनों के जरिए जैसे ही अभ्यर्थी दौड़ते हुए निर्धारित बिंदु से गुजरेंगे, उनका समय और प्रदर्शन स्वतः रिकॉर्ड हो जाएगा. इस तकनीक से दौड़ का परिणाम पूरी तरह सटीक और निष्पक्ष तरीके से दर्ज किया जा सकेगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और किसी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की संभावना भी समाप्त हो जाएगी.

अभ्यर्थियों को लाने होंगे जरूरी दस्तावेज

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र यानी ऑनलाइन पावती के साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा. इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र और दो रंगीन फोटो भी साथ लाने होंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आवश्यक दस्तावेज के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सुबह छह बजे से होगी रिपोर्टिंग

जारी निर्देश के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन सुबह छह बजे तक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा. समय पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को ही शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पोटका के दो दोस्तों का कमाल, 10 बीघे में की तरबूज की खेती

प्रखंडवार परीक्षा की तिथियां

  • कान्हाचट्टी प्रखंड: 28 मार्च 2026 (स्त्री एवं पुरुष अभ्यर्थी)
  • गिद्धौर प्रखंड: 29 मार्च 2026
  • लावालौंग प्रखंड: 30 मार्च 2026
  • पत्थलगड्डा प्रखंड: 1 अप्रैल 2026
  • मयूरहंड प्रखंड: 2 अप्रैल 2026
  • कुंदा प्रखंड: 4 अप्रैल 2026
  • चतरा प्रखंड: 5 और 6 अप्रैल 2026
  • इटखोरी प्रखंड: 7 अप्रैल 2026
  • हंटरगंज प्रखंड: 8 और 9 अप्रैल 2026
  • सिमरिया प्रखंड: 10 और 11 अप्रैल 2026
  • प्रतापपुर प्रखंड: 13 और 15 अप्रैल 2026
  • टंडवा प्रखंड: 16 और 17 अप्रैल 2026
  • गैर तकनीकी शहरी-तकनीकी शहरी: 18 अप्रैल 2026

इसे भी पढ़ें: पैसों की कमी से बॉक्सिंग छोड़ने को मजबूर जमशेदपुर के दो सगे भाई, झारखंड को दिला चुके हैं चार राष्ट्रीय पदक

The post झारखंड में होमगार्ड बहाली की डेट जारी, चतरा जिले में 28 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top