Hot News

Swiggy-Zomato पर ग्राहकों को नहीं मिल रहा पसंदीदा खाना, LPG की किल्लत का असर

LPG Crisis: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हिंदुस्तान में भी दिखने लगा है. कई शहरों में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी हो गई है, जिसका सीधा असर रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन पर पड़ रहा है. गैस की सप्लाई कम होने से कई रेस्टोरेंट अपना पूरा मेन्यू नहीं चला पा रहे हैं.

इसका असर फूड डिलीवरी ऐप्स पर भी दिख रहा है और ऑर्डर कम होने लगे हैं. डिलीवरी करने वाले गिग वर्कर्स का कहना है कि पहले जहां उन्हें दिन में करीब 30 ऑर्डर मिल जाते थे, अब वही घटकर 5 से 10 ऑर्डर रह गए हैं. कई रेस्टोरेंट ने गैस बचाने के लिए अपने मेन्यू से रोटी, डोसा और पूरी जैसे ज्यादा गैस में बनने वाले खाने हटा दिए हैं. इससे ग्राहक भी मनपसंद खाना ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं.

50-60% तक ऑर्डर कैंसल

गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन का कहना है कि गैस की कमी के कारण स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म पर 50-60% तक ऑर्डर कैंसल हो रहे हैं. इसकी वजह से डिलीवरी पार्टनर्स की कमाई पर भी बड़ा असर पड़ा है. जो लोग पहले दिन में कई डिलीवरी करके अच्छी कमाई कर लेते थे, अब उन्हें मुश्किल से 4-5 डिलीवरी ही मिल पा रही हैं.

गिग वर्कर्स ने प्रशासन से की 4 मांगें

इस स्थिति को देखते हुए यूनियन ने प्रशासन के सामने 4 मांगें रखी हैं.

  • प्रभावित गिग वर्कर्स को तुरंत ₹10,000 की आर्थिक मदद दी जाए.
  • स्विगी और जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म पर आईडी डिएक्टिवेशन पर कम से कम 3 महीने की रोक लगाई जाए.
  • इस दौरान डिलीवरी पार्टनर्स के लिए न्यूनतम आय या इंसेंटिव तय किया जाए.
  • गैस की कमी से प्रभावित डिलीवरी पार्टनर्स, क्लाउड किचन स्टाफ और छोटे फूड कारोबारियों के लिए राहत पैकेज दिया जाए.

रेस्टोरेंट किचन LPG पर काफी निर्भर

जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के मुताबिक देश की बड़ी क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) चेन में करीब 60 से 65% खाना LPG से ही पकाया जाता है. आम तौर पर इनके पास सिर्फ एक या दो हफ्ते का गैस स्टॉक ही होता है. रेस्टोरेंट किचन में लगभग 80% खाना एलपीजी सिलेंडर से बनता है, जबकि बाकी के लिए पाइपलाइन गैस जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जाते हैं.

इसलिए अगर गैस की सप्लाई थोड़ी भी रुकती है तो कुछ ही दिनों में किचन का काम प्रभावित होने लगता है. मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेक्टर देश की कुल LPG खपत का करीब 8 से 10% हिस्सा इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में गैस की कमी का असर सीधे फूड इंडस्ट्री और उससे जुड़े लाखों लोगों की कमाई पर पड़ रहा है.

Also Read: क्या बढ़ेगी प्रशासनी कर्मचारियों की सैलरी ? जानिए फिटमेंट फैक्टर और DA का पूरा गणित

The post Swiggy-Zomato पर ग्राहकों को नहीं मिल रहा पसंदीदा खाना, LPG की किल्लत का असर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top