Hot News

पटना में गैस की किल्लत पर सड़क जाम, सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग, बिहार के कई जिलों में हाहाकार

LPG Cylinder Crisis: देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत का असर अब बिहार में भी साफ दिखाई देने लगा है. पटना में गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों ने गैस सिलेंडर लेकर ही सड़क जाम कर दिया.

सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठे लोग, यातायात हुआ ठप

दरअसल, बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए एक एजेंसी पर पहुंचे थे, लेकिन वहां ताला लटका मिला. इससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोग अपने-अपने गैस सिलेंडर लेकर बीच सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया. कुछ ही देर में सड़क पर लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

पुलिस पहुंची मौके पर, समझाकर हटवाया जाम

सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और काफी देर तक बातचीत के बाद किसी तरह जाम हटवाया. लोगों का कहना था कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है, जिससे घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया है.

किशनगंज में एजेंसी के बाहर 500 मीटर लंबी लाइन

गैस की कमी का असर सिर्फ पटना तक सीमित नहीं है. किशनगंज में भी गैस एजेंसी के बाहर करीब 500 मीटर लंबी लाइन देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि दो दिनों से गैस बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार सर्वर डाउन बता रहा है. ऐसे में उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है.

दरभंगा में सुबह 6 बजे से लाइन, मारामारी की नौबत

दरभंगा में भी हालात चिंताजनक हैं. वहां सुबह 6 बजे से ही लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं. सिलेंडर की कमी के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारामारी की नौबत तक आ गई है.

मोतिहारी में अवैध रिफिलिंग करते दुकानदार गिरफ्तार

मोतिहारी में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है. उस पर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करने का आरोप है. छापेमारी के दौरान दुकान से 3 खाली सिलेंडर, 1 भरा सिलेंडर, 4 नोजल और 11 छोटे रेगुलेटर बरामद किए गए हैं.

खगड़िया में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर वितरण

खगड़िया में हालात को संभालने के लिए पुलिस की निगरानी में गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं. वहीं जमुई में लाइन में खड़ी स्त्रीओं का कहना है कि 8-8 घंटे इंतजार करने के बाद भी गैस नहीं मिल रही. इससे घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है.

गैस की कमी से बाजार में लकड़ी-कोयले की मांग बढ़ी

इधर गैस की कमी का असर बाजार पर भी दिखने लगा है. कई जगहों पर लोग मजबूरी में लकड़ी और कोयले की तरफ लौट रहे हैं. इसकी मांग अचानक बढ़ने से इनके दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं. वहीं इंडक्शन चूल्हे की कीमतें भी कई दुकानों में लगभग पांच गुना तक बढ़ गई हैं.

Also Read: मिसाइल हमले में बिहार के मरीन इंजीनियर की इराक में मौत, अंतिम दर्शन के लिए तरस रहा परिवार

The post पटना में गैस की किल्लत पर सड़क जाम, सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग, बिहार के कई जिलों में हाहाकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top