Hot News

Lawyer और Advocate में क्या अंतर है? कहीं आप भी तो नहीं हैं कंफ्यूज

Lawyer VS Advocate: कानूनी क्षेत्र में अक्सर Lawyer (वकील) और Advocate (अधिवक्ता) शब्दों का इस्तेमाल एक ही अर्थ में किया जाता है. कुछ लोग इसे एक जैसा समझ लेते हैं. लेकिन दोनों में अंतर है. दोनों ही कानून से जुड़ा है पर इनके अर्थ में एक थोड़ा सा फर्क होता है.

Lawyer कौन होता है?

Lawyer वह व्यक्ति होता है जिसने कानून की पढ़ाई पूरी की हो, जैसे LLB की डिग्री. ऐसा व्यक्ति कानूनी मामलों की जानकारी रखता है और लोगों को कानून से जुड़ी सलाह दे सकता है. इसके अलावा वह कानूनी डॉक्यूमेंट्स तैयार करने, समझौते बनाने और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन देने का काम भी करता है. हालांकि केवल कानून की डिग्री होने से कोई व्यक्ति सीधे अदालत में जाकर केस नहीं लड़ सकता.

Advocate कौन होता है?

Advocate वह व्यक्ति होता है जो कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराता है. एक तय प्रोसेस पूरा करने के बाद ऐसे व्यक्ति कोर्ट में लड़ाई लड़ सकते हैं. इसके बाद उसे अदालत में किसी व्यक्ति या संस्था की ओर से केस लड़ने और बहस करने का अधिकार मिल जाता है.

Lawyer और Advocate में मुख्य अंतर

कानून की पढ़ाई करने वाला व्यक्ति जो कानूनी सलाह दे सकता है और डॉक्यूमेंट्स तैयार कर सकता है. बार काउंसिल में रजिस्ट्रर्ड कानूनी प्रोफेशनल जिसे अदालत में केस लड़ने और क्लाइंट का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार होता है. हर Advocate एक Lawyer होता है, लेकिन हर Lawyer Advocate नहीं होता.

अगली बार जब आप वकील और एडवोकेट बोल रहे हों तो उससे पहले ध्यान रहे कि कहीं आप गलती तो नहीं कर रहे हैं. आपके ऐसे दोस्त जो लॉ प्रैक्टिस कर रहे हों या जिनके पास लॉ की डिग्री हो, उन्हें आप Lawyer बुला सकते हैं. हालांकि, एडवोकेट सिर्फ उनको ही बुला पाएंगे, जो रजिस्टर्ड वकील हैं.

यह भी पढ़ें- BSF और CRPF क्या है अंतर? जानिए किसे मिलती है कितनी सैलरी 

The post Lawyer और Advocate में क्या अंतर है? कहीं आप भी तो नहीं हैं कंफ्यूज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top