Hot News

राज्यसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? उपेंद्र कुशवाहा के घर एनडीए तो तेजस्वी के यहां महागठबंधन की बैठक

Bihar Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए पांच सीटों पर छह उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया है. पांचवीं सीट के लिए जरूरी मत एनडीए के पास नहीं है. विपक्ष के उम्मीदवार एआइएमआइएम, आइपी गुप्ता, बसपा विधायक को अपने खेमे में रख पायेंगे तो ही बात बन पायेगी. इस बीच दोनों गठबंधनों के बीच जीत की रणनीति तैयार की जा रही है.

क्या तय हुआ

एनडीए ने शनिवार को रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर बैठक कर 5वीं सीट की जीत की रणनीति पर चर्चा की. एनडीए में शामिल घटक दल जदयू, भाजपा, लोजपा आर, हम और रालोमो के विधायकों को वोट तय किया गया. रणनीति के तहत यह तय हुआ कि वोटिंग के कुछ समय पहले विधायकों को उनको यह बताया जायेगा कि उन्हें एनडीए के पांचों में से किस उम्मीदवार के पक्ष में वोट देना है.

महागठबंधन का क्या प्लान

महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को सभी विपक्षी दलों के विधायकों की बैठक बुलायी. बैठक में सभी विधायकों को अपनी ताकत और प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का पाठ पढ़ाया गया. सभी को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. महागठबंधन ने दावा किया कि उनके पास जीत के लिए पर्याप्त आंकड़ा है.

बिना सीएलपी और सचेतक कांग्रेस करेगी मतदान, सभी विधायक पटना पहुंचे

कांग्रेस पार्टी के सभी छह विधायक भी पटना पहुंच चुके हैं. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी रविवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे. यह पहली बार है कि विधानसभा चुनाव होने के बाद से लेकर अब तक कांग्रेस अपने विधायक दल के नेता और सचेतक का चुनाव नहीं कर पायी है. ऐसे में विधायकों को दिशा निर्देश कौन करेगा, यह तय नहीं हुआ है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

मतदान कल सुबह नौ बजे से, रिजल्ट उसी दिन

राज्यसभा की पांच सीटों पर मतदान विधानसभा के मुख्य भवन के पहले तल पर स्थित पुराना वाचनालय कक्ष में सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होगा. चुनाव की रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह को बनाया गया है. सामवार को ही शाम पांच बजे से मतों की गिनती का काम शुरू हो जायेगा. उसी दिन रिजल्ट भी आ जायेगा. हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने 20 मार्च के पहले पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि निर्धारित की है.

इसे भी पढ़ें: दाखिल-खारिज के नाम पर मांगे थे 20 हजार, 6500 लेते रंगे हाथ धराए अफसर, गिरी गाज

10 साल बाद मिला न्याय, 2398 के टिकट के बदले रेलवे देगा 12000 से ज्यादा, जानें कैसे

The post राज्यसभा चुनाव में कौन मारेगा बाजी? उपेंद्र कुशवाहा के घर एनडीए तो तेजस्वी के यहां महागठबंधन की बैठक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top