Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है. जिसमें कुलदीप यादव क्रीम कलर की शेरवानी और वंशिका लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं. इससे पहले कुलदीव यादव घोड़े में सवार होकर विवाह के लिए पहुंचे.
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे स्टार क्रिकेटर
कुलदीप यादव और वंशिका की शादी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, नीतीश राणा, टी. दिलीप, आरपी सिंह पहुंचे.
The wedding of Kuldeep Yadav and his wife Vanshika was completed today in Mussoorie. 💐❤️ pic.twitter.com/RINuOfd3JV
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव को दी बधाई
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव को शादी की बधाई दी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- उन्हें बहुत-बहुत बधाई. कुलदीप हमारे कानपुर से हैं. इसमें बहुत मजा आने वाला है.
मसूरी के प्रसिद्ध होटल सेवॉय में हुई शादी
कुलदीप यादव और वंशिका की शादी मसूरी के प्रसिद्ध होटल सेवॉय में हुई. होटल को कोलकाता के फूलों से सजाया गया था.
The post क्रिकेटर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, आई सामने तस्वीरें appeared first on Naya Vichar.

