US Iran War: ईरान बनाम इजरायल-अमेरिका युद्ध का दायरा पूरे मिडिल ईस्ट में फैल रहा है. अमेरिका के बगदाद स्थित दूतावास ने शनिवार को एक अपडेटेड सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए अपने नागरिकों से तुरंत इराक छोड़ने की अपील की है. यह चेतावनी दूतावास पर शनिवार रात में हुए मिसाइल हमले के बाद जारी की गई. यह हमला अमेरिकी दूतावास परिसर के अंदर बने हैलीपैड पर हुआ. इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है. यह हमला उस कार्रवाई के तुरंत बाद हुआ है, जिसमें बगदाद में ईरान समर्थित शिया मुस्लिम मिलिशिया के तीन सदस्यों की मौत हुई थी.
बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, ‘जो अमेरिकी नागरिक अभी भी इराक में रहने का विकल्प चुन रहे हैं, उन्हें ईरान समर्थित आतंकवादी मिलिशिया समूहों से उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए.’ दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास और एरबिल स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास दोनों से दूर रहें.
इराक से बाहर कैसे बाहर निकलें?
एंबेसी ने कहा, इराक से फिलहाल कमर्शियल उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं, इसलिए अमेरिकी नागरिकों को ज़मीन के रास्ते जॉर्डन, कुवैत, सऊदी अरब और तुर्की के जरिए निकलने पर विचार करने की सलाह है. अधिकतर बॉर्डर क्रॉसिंग फिलहाल खुले हैं, लेकिन सुरक्षा हालात के कारण इन्हें कभी भी अचानक बंद किया जा सकता है.
जॉर्डन के क्वीन आलिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीमित उड़ानें चल रही हैं, हालांकि उनमें बाधा आ सकती है और वहां पहुंचने के लिए अमेरिकी नागरिकों को पहले से ई-वीजा लेना होगा. वहीं कुवैत से फिलहाल उड़ानें रॉकेट और ड्रोन हमलों के खतरे के कारण बंद हैं, हालांकि कुवैत पहुंचने पर अमेरिकी नागरिक वैध पासपोर्ट के साथ वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते हैं और वहां से सऊदी अरब के लिए भूमि मार्ग खुले हैं, लेकिन सीमाएं बिना पूर्व सूचना के बंद या खुल सकती हैं.
تنبيه أمني – سفارة الولايات المتحدة في بغداد، العراق – 14 آذارمارس 2026
الموقع: العراق
الميليشيات الإرهابية الموالية لإيران شجّعت ونفّذت هجمات عشوائية ضد المواطنين الأميركيين والأهداف المرتبطة بالولايات المتحدة في جميع أنحاء العراق، بما في ذلك إقليم كردستان العراق. على… pic.twitter.com/MIbYzqCejY— U.S. Embassy Baghdad (@USEmbBaghdad) March 14, 2026
इराक में अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी
दूतावास की एडवाइजरी मूल रूप से अरबी में जारी की गई थी. इसमें कहा गया है, ‘ईरान समर्थित आतंकवादी मिलिशिया ने कई बार मध्य बगदाद के इंटरनेशनल जोन पर हमले किए हैं. इंटरनेशनल जोन सीमित अपवादों को छोड़कर बंद है. एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी कई बार हमले हुए हैं. इराकी हवाई क्षेत्र में रॉकेट, ड्रोन और मोर्टार के खतरे को देखते हुए बगदाद स्थित दूतावास या एरबिल स्थित वाणिज्य दूतावास आने की कोशिश न करें.’
बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर दुनिया के सबसे बड़े अमेरिकी कूटनीतिक परिसरों में से एक है. यह एंबेसी शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके ग्रीन जोन में स्थित है. इसे पहले भी कई बार ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा रॉकेट और ड्रोन हमलों का निशाना बनाया जा चुका है.
ये भी पढ़ें:- ट्रंप का दावा, ईरान की सेना 100% खत्म, होर्मुज को खोलने के लिए चीन सहित कई देश भेज रहे युद्धपोत
शनिवार को हुए हमले के कई वीडियोज सामने आए, जिनमें दूतावास के अंदर से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया. हालांकि इस हमले में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं आई. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
🇺🇲🇮🇶 The C-RAM air defense system on the US Embassy grounds in the Green Zone was indeed damaged or disabled by a drone strike (likely a kamikaze-type drone launched by pro-Iranian forces in Iraq.) pic.twitter.com/99bR0pyXxw
— Argonaut (@FapeFop90614) March 14, 2026
यह घटना, इराकी संगठन इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के कर्मियों के बारे में जानकारी देने पर 150 मिलियन इराकी दीनार (95 लाख रुपये) इनाम घोषित करने के बाद हुई. यह इनाम इराकियों और वहां रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए भी है. ईराक में शुक्रवार को एक एयर रिफ्यूलिंग अमेरिकी विमान KC-135 गिर गया. इसे गिराना का दावा भी इराक के संगठन ने किया था. हालांकि, अमेरिका ने कहा था कि उसका विमान तकनीकी कारण से गिरा, जिसमें 6 यूएस सैनिकों की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें:- ईरान के इर्द-गिर्द पहले ही 2 जंगी जहाज हैं, तो फिर अमेरिका ने तीसरा- USS Tripoli क्यों भेजा?
इराक में मिलिशिया के हमले बढ़े
शुक्रवार को ही अमेरिकी दूतावास ने इराक के लिए लेवल-4 सुरक्षा चेतावनी दोबारा जारी की थी. इसमें कहा गया था कि ईरान और उससे जुड़े मिलिशिया समूह पहले भी अमेरिकी नागरिकों, हितों और बुनियादी ढांचे पर हमले कर चुके हैं और भविष्य में भी उन्हें निशाना बना सकते हैं. ईरान और अमेरिका-इजरायल के संयुक्त मोर्चे के बीच जारी युद्ध अब पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में तेजी से फैलता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में इराक में शिया मिलिशिया समूहों द्वारा अमेरिकी हितों पर हमलों की संख्या तेजी से बढ़ी है.
The post बगदाद दूतावास पर हमले के बाद US का अपने नागरिकों को निर्देश- अमेरिकी तुरंत छोड़ दें इराक appeared first on Naya Vichar.
