नया विचार न्यूज़ सरायरंजन– नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय स्त्री दिवस के अवसर पर विगत 08 मार्च से 14 मार्च तक राज्य के विभिन्न नगर निकायों में स्त्री सशक्तिकरण सप्ताह मनाया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सरायरंजन द्वारा शनिवार को नगर पंचायत सरायरंजन की मुख्य पार्षद सुश्री पूजा कुमारी की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में स्त्री सफाई मित्र एवं स्वक्षता साथियों के लिए सम्मान समारोह सह विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा स्त्री सफाई मित्र एवं स्वक्षता साथियों का सामान्य स्वास्थ परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही स्वच्छता कार्य के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी के मार्गदर्शन में, स्वच्छता पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षदों के द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।इस कार्यक्रम में शसक्त स्थाई समिति सदस्य , वार्ड पार्षद ,कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
