Hot News

जीतन राम मांझी बोले- शराबबंदी को इंप्लीमेंट करने वाले कर रहे गड़बड़, LPG क्राइसिस पर भी दिया बयान

Jitan Ram Manjhi: ‘हम नीतीश कुमार जी का धन्यवाद देते हैं कि हमारे कहने पर उन्होंने तीन बार समीक्षा किया है. शराबबंदी एकदम ठीक है, यह होना चाहिए.’ यह बयान रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया के सवाल पर दिया. इससे पहले भी शराबबंदी को उन्होंने उचित बताया था. लेकिन जीतन राम मांझी लगातार यह भी कहते आए हैं कि इस कानून के इंप्लीमेंटेशन में गड़बड़ी की जा रही है.

मीडिया के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा?

आज फिर मीडिया के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा, हम जीतन राम मांझी वैसे परिवार से हैं जहां हमारे पिताजी शराब बनाते और बेचते थे. लेकिन हम 82 साल के हो गए हैं और आज तक शराब नहीं पीए. तो क्या कोई कानून था? शराबबंदी अच्छा है. लेकिन शराबबंदी को इंप्लीमेंट करने वाले जो लोग हैं, वे गड़बड़ी करते हैं. ऐसे लोग ही प्रशासन को बदनाम कर रहे हैं. यहां पर टाइट होने की जरूरत है. जहां तक शराबबंदी की बात है तो यह उचित कानून और नियम है.

बिहार में LPG क्राइसिस पर भी दिया बयान

इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने LPG क्राइसिस पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, हमारे यहां रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. गांव में जो चालाक लोग हैं वो दो की जगह चार या पांच सिलेंडर लेना चाह रहे हैं. इसके अलावा निर्धारित रेट से ज्यादा रेट में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे इस तरह का बयान दे रहे हैं.

प्रशासन और जिला प्रशासन का दावा

ईरान-अमेरिका-इजरायल वॉर के बीच देश में रसोई गैस के लिए हाहाकार मचा. बिहार की बात करें तो, एलपीजी सिलेंडर के लिए गैस गोदामों और एजेंसियों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही. लेकिन प्रशासन और जिला प्रशासन की तरफ से सिलेंडर की किल्लत नहीं होने का दावा किया जा रहा है. साथ ही लोगों से पैनिक नहीं होने की भी अपील की जा रही है.

Also Read: मधुबनी जिले में सड़क को चौड़ा करने के लिए मिली प्रशासनिक स्वीकृति, कई गांवों को होगा फायदा

The post जीतन राम मांझी बोले- शराबबंदी को इंप्लीमेंट करने वाले कर रहे गड़बड़, LPG क्राइसिस पर भी दिया बयान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top